गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 07:21:02 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / अग्रवाल का वर्ल्ड ज्वेलरी कॉन्फ़ेडरेशन के पहले भारतीय उपाध्यक्ष के रूप में चयन

अग्रवाल का वर्ल्ड ज्वेलरी कॉन्फ़ेडरेशन के पहले भारतीय उपाध्यक्ष के रूप में चयन

मुंबई। जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (GJEPC) के वर्तमान अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल, भारतीय उद्योग के पहले ऐसे सदस्य हैं जो वर्ल्ड ज्वेलरी कॉन्फेडरेशन के तीन उपाध्यक्षों में से एक चुने गए हैं। CIBJO के अध्यक्ष गेटानो कैवलियरी द्वारा उन्हें नामित किया गया था और इस फैसले की पुष्टि 18-20 नवंबर को बहरीन में आय़ोजित CIBJO कांग्रेस संगठन की महासभा और निदेशक मंडल की बैठक में किया गया।

 दो साल तक उपाध्यक्ष पद का संभालेंगे कार्यभाल

अग्रवाल अंतर्राष्ट्रीय कलर्ड जेम स्टोन एसोसिएशन (ICA) व अमेरिकन जेम ट्रेड एसोसिएशन (AGTA) के पूर्व अध्यक्ष औऱ जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका (जीआईए) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स रोलांड नफुटुले तथा डी बियर ग्रुप इंस्टीट्यूट ऑफ डायमंड्स औऱ डी बियर ग्रुप इंडस्ट्री सर्विसेज के अध्यक्ष यूनाइटेड किंगडम के जोनाथन केंडल के साथ दो साल तक उपाध्यक्ष पद का कार्यभाल संभालेंगे। डॉ. कैवेलियरी को CIBJO अध्यक्ष के रूप में एक और कार्यकाल के लिए भी चुना गया है।

1926 से स्थापित है CIBJO

मूल रूप से पेरिस में 1926 में स्थापित, CIBJO (कन्फेडरेशन इंटरनेशनल डी ला बिजरौटी, जोआलेरी, ऑर्फेव्रे देस डायमेंन्ट्स, पर्ल्स एट पियरेस) एक वैश्विक संगठन है जो लगभग 45 देशों के राष्ट्रीय संगठनों से बनी है, जो उद्योग जगत से जुड़ी कई बड़ी कंपनियों औऱ अंतरराष्ट्रीय संगठनों से वाणिज्यि सदस्यों का प्रतिनिधित्व करती है। यह एकमात्र विश्वव्यापी निकाय है जो अधिक से अधिक आभूषण उद्योग वितरण श्रृंखला के साथ, खदान से बाजार तक सभी क्षेत्रों में सक्रिय है।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *