गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 07:57:29 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / केनरा एचएसबीसी ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स लाइफ इंश्योरेंस ने लान्च किया ‘पेंशन4लाइफ‘ प्लान

केनरा एचएसबीसी ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स लाइफ इंश्योरेंस ने लान्च किया ‘पेंशन4लाइफ‘ प्लान

गुरुग्राम। केनरा एचएसबीसी ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स लाइफ इंश्योरेंस ने ‘पेंशन4लाइफ‘ प्लान लॉन्च किया है। यह प्रोडक्ट सेवानिवृत्त लोगों और सेवानिवृत्ति के करीब या उससे पहले ही लोगों को वित्तीय स्वतंत्रता प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया एक पेंशन प्लान है। इस योजना के तहत ग्राहक को खरीद मूल्य के बदले में एन्युटी विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला मिलती है।

यह मिलेगी सुविधा

ग्राहक को परेशानी मुक्त जीवन जीने में सक्षम बनाने के लिए 7 एन्युटी विकल्प मिलेंगे। ग्राहक ज्वाइंट लाइफ प्लान भी ले सकते हैं। इस प्लान में बैंकों के साथ रिवर्स मॉर्टगेज विकल्प या एनपीएस (नेशनल पेंशन स्कीम) सब्सक्राइबर्स के लिए एन्युटी का विकल्प चुनने की सुविधा भी मिलती है।

एन्युटी प्रोडक्ट लॉन्च

केनरा एचएसबीसी ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर अनुज माथुर ने कहा, “हम केनरा एचएसबीसी ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स लाइफ इंश्योरेंस में रिटायरमेंट के बाद किसी व्यक्ति की वित्तीय सुरक्षा संबंधी जरूरतों को अच्छी तरह समझते हैं। सेवानिवृत्ति की आयु निकट आने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए यह एक प्रमुख मुद्दा है। इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए हमने 7 विभिन्न विकल्पों के साथ यह एन्युटी प्रोडक्ट लॉन्च किया है जो विभिन्न ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करते हुए उन्हें विभिन्न लाभ प्रदान करता है। हमें विश्वास है कि इस प्लान से उन लोगों को लाभ होगा जो अपनी सेवानिवृत्ति के करीब हैं।”

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *