गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 07:18:08 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / आईटीसी की चार्मिस विंटर क्रीम बाजार में

आईटीसी की चार्मिस विंटर क्रीम बाजार में

नई दिल्ली। सर्दियों में रूखी त्वचा एक आम समस्या है और इस दौरान हमारी त्वचा को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है, ताकि यह कठोर मौसम का सामना कर सके। आईटीसी की चार्मिस विंटर क्रीम सर्दियों में त्वचा की नमी को बनाए रखने के लिए उपयुक्त सामग्री है। यह त्वचा के टैक्सचर की रक्षा कर उसे रूखेपन से बचाती है। इसमें विटामिन ए, सी और विटामिन ई मिले हैं। इसे घुटनों, कलाई, हाथ, पैर, एड़ी एवं होठों सहित शरीर के हर हिस्से पर लगाया जा सकता है।

यूं कमाल करेगी क्रीम

इसमें एसपीएफ30 की गुणवत्ता है तथा इसका टैक्सचर काफी हल्का है, जिस कारण यह त्वचा में आसानी से अवशोशित हो जाती है, जिससे त्वचा पर चिपचिपापन नहीं रहता और एक मुलायम अहसास मिलता है। एसपीएफ30 एवं नॉन-ग्रीसी फॉर्मुला के कारण आप हर वक्त किसी भी सफर एवं धूप में जाने के लिए तैयार रह सकते हैं तथा आपकी त्वचा की नमी भी सदैव बनी रहेगी। यह विषेश फॉर्मुलेशन की कोल्ड क्रीम मेकअप लगाने से पूर्व प्राइमर के रूप में इस्तेमाल की जा सकती है और मेकअप हटाने के लिए भी काफी अच्छी है। इसकी कीमत क्रमश: 79 व 145 रुपए है।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *