गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 09:31:19 AM
Breaking News
Home / राजकाज / कच्चे तेल पर कोरोना का कहर, 20 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आएगा ब्रेंट क्रूड!
Global oil prices cross $100 a barrel amid Iran-US tensions

कच्चे तेल पर कोरोना का कहर, 20 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आएगा ब्रेंट क्रूड!

नई दिल्ली। कच्चे तेल पर कोरोना के कहर का असर लगातार बना हुआ है और बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव अब तक इस साल के ऊंचे स्तर से 66 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है। दुनियाभर में कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते आर्थिक गतिविधियां चरमरा गई हैं, जिससे कच्चे तेल के भाव पर लगातार दबाव बना हुआ है। बाजार के जानकारों की माने तो ब्रेंट क्रूड का भाव 20 डॉलर प्रति बैरल से नीचे तक गिर सकता है।

भारत कच्चे तेल का दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता

भारत कच्चे तेल का दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है लेकिन कोरोनावायरस के खिलाफ भारत सरकार द्वारा छेड़ी गई जंग में पूरे देश में लॉकडाउन है। जिससे रेल, रोड और हवाई यातायात के साथ-साथ कई फैक्टरियां बंद हैं जिससे तेल की खपत घट गई है।

अन्य देशों में भी तेल की खपत घट गई

एंजेल कमोडिटी के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट (एनर्जी एवं करेंसी रिसर्च) अनुज गुप्ता ने बताया कि भारत की तरह दुनिया के अन्य देशों में भी तेल की खपत घट गई है। इसलिए आपूर्ति के मुकाबले मांग कम होने से कीमतों पर दबाव बना हुआ है और आने वाले दिनों में ब्रेंट क्रूड का दाम 20 डॉलर प्रति बैरल से नीचे गिर सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास (डब्ल्यूटीआई) का दाम 17 डॉलर प्रति बैरल से नीचे तक गिर सकता है। केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का भी यही अनुमान है कि आने वाले दिनों में ब्रेंट क्रूड का भाव 20 डॉलर प्रति बैरल से नीचे तक आ सकता है। जबकि डब्ल्यूटीआई 18 डॉलर प्रति बैरल टूट सकता है।

Check Also

Indian experts discuss AI and craftsmanship at the BRICS+ Fashion Summit

भारतीय विशेषज्ञों ने BRICS+ फैशन समिट में AI और कारीगरी पर की चर्चा

भारतीय फैशन दिग्गजों ने इस बात का जायजा लिया कि कैसे AI डिज़ाइन में बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *