सोमवार, सितंबर 14 2026 | 05:22:22 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / कार निर्माता कंपनी हुंडई बनाएगी वेंटिलेटर्स
Car maker company Hyundai will make ventilators

कार निर्माता कंपनी हुंडई बनाएगी वेंटिलेटर्स

नई दिल्ली। कार बनाने वाली कंपनी हुंडई ने वेंटिलेटर बनाने के लिए फ्रांस की कंपनी एएलएमएस के साथ साझेदारी की है, दोनों कंपनियां मिलकर शुरुआत में 1,000 वेंटिलेटर बनाएंगी। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए वेंटिलेटर बनाने का फैसला किया है।

तमिलनाडु और अन्य राज्यों में करेगी सप्लाई

कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए ऑटो कंपनियां मदद के लिए आगे आ रही हैं। कंपनी इन वेंटिलेटर की तमिलनाडु और अन्य राज्यों में सप्लाई करेगी। फ्रांस की कंपनी एएलएमएस की भारतीय यूनिट का कारखाना चेन्नई के पास है। दूसरे चरण में कंपनियां वेंटिलेटर्स के उत्पादन में बढ़ोतरी करेंगी। हुंडई मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस. एस. किम ने कहा कि कोरोना वायरस के इलाज में वेंटिलेटर्स और अन्य मेडिकल उपकरण बेहद जरूरी है।

Check Also

BMW launches G310R and GS

भारत में वित्त वर्ष 2026 में दोपहिया वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड 22 मिलियन तक पहुंच गई: रिपोर्ट

नई दिल्ली. भारत में दोपहिया वाहनों की बिक्री ने वित्त वर्ष 2026 में नया रिकॉर्ड बनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *