बुधवार, जुलाई 29 2026 | 10:18:55 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / अक्षय के साथ कोरोना के खिलाफ ‘मुस्कुराएगा इंडिया’
Akshay's 'Smile will India' against Corona

अक्षय के साथ कोरोना के खिलाफ ‘मुस्कुराएगा इंडिया’

मुंबई। कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ बॉलीवुड के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिये म्यूजिक वीडियो ‘मुस्कुराएगा इंडिया’ लेकर आए हैं। पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना महामारी से जंग लड़ रही है। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पैदा हुए डर के माहौल में लोगों की हौसला अफजाई के लिए अक्षय कुमार और निर्माता-निर्देशक जैकी भगनानी ने मिलकर एक गाना मुस्कुराएगा इंडिया बनाया है।

अक्षय के साथ वीडियो में ये भी साथ

इस वीडियो में अक्षय कुमार के अलावा आयुष्मान खुराना, टाइगर श्रॉफ, कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, कृति सेनन, तापसी पन्नू और राजकुमार राव जैसे कई कलाकार अभिनय करते दिखाई दे रहे हैं। विशाल मिश्रा द्वारा गाए ट्रैक का वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के साथ शुरू होता है। वीडियो में अभिनेताओं ने भारतीयों से मुस्कुराहट फैलाने का आग्रह करते देखा जा सकता है। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर गाने का लिंक शेयर करते हुए लिखा, ‘हम सभी को एकजुट होने की जरूरत है। इस गाने को अपने परिवार और दोस्तों के साथ साझा करें।’

Check Also

Govinda to make a comeback with 'Roopa', shares an interesting story about his lucky number

फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

मुंबई. 1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *