गुरुवार, अप्रैल 30 2026 | 04:33:22 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / अमेजन ने की अमेजन ग्रेट इंडियन सेल की घोषणा

अमेजन ने की अमेजन ग्रेट इंडियन सेल की घोषणा

बेंगलूरु। अमेजन इंडिया ने 19 से 22 जनवरी तक ‘ग्रेट इंडियन सेल की घोषणा की। प्राइम मेंबर्स को 12 घंटे का एक्सक्लूसिव अर्ली एक्सेस मिलेगा, इनके लिए यह सेल 18 जनवरी से शुरू होगी। उपभोक्ता स्मार्टफोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन एवं सौंदर्य, घर एवं रसोई, लार्ज अप्लाइंसेस, टीवी, दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर सैकड़ों कैटेगरी में 20 करोड़ से अधिक प्रोडक्ट्स की खरीदारी कर सकते हैं। अमेजन ग्रेट इंडियन सेल में ग्राहकों के लिए भारतीय प्रोडक्ट पेश किए जाएंगे। यहां न केवल बड़े ब्रांड मिलेंगे, बल्कि छोटे और मध्यम व्यवसायों के अनूठे उत्पाद, इनोवेटिव टेक प्रोडक्ट्स, भारतीय स्टार्टअप्स के हेल्थ फूड प्रोडक्ट्स और भारत के प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश के कारीगरों, बुनकरों और आदिवासी समुदाय के पारंपरिक हैंडीक्राफ्ट और बुनाई पेश की जाएंगी। सेल में भारत के कारीगरों, महिला उद्यमियों और एमएसएमई द्वारा पेश की गई विशाल प्रोडक्ट रेंज में से खरीदारी का मौका प्रदान करेगी।

Check Also

कंसाई नेरोलैक ने अपने पेंट को भारतीय इतिहास के सबसे कठिन टेस्ट से पार किया

मुंबई।कुछ लोग सिर्फ दावे करते हैं और कुछ लोग दावे साबित करते हैं। कंसाई नेरोलैक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *