गुरुवार, जुलाई 30 2026 | 05:15:27 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / अमेजन ने डिलीवरी सम्बंधित भ्रांतियों को दूर किया
Amazon cleared delivery-related confusion

अमेजन ने डिलीवरी सम्बंधित भ्रांतियों को दूर किया

नई दिल्ली। देश सोशल डिस्टैंसिंग का पालन कर रहा है। संकट के इस समय में अमेजन ने अपने स्थानों पर प्रिवेंटिव हाइजीन के अनेक उपाय लागू किए है, जिससे सहयोगी डिलीवरी पार्टनर्स एवं ग्राहकों को सुरक्षित रखने में मदद की जा सके। अमेजन के ग्राहकों को उनके पैकेज पहुंचाने के लिए मार्ग की शुरुआत व अंत में डिलीवरी सहयोगी अपने वाहनों एवं डिलीवरी डिवाइसेस की सभी सतहों को साफ  करते हैं।

अमेजन घर में यूं करेगा डिलीवरी

डिलीवरी सहयोगी नियमित रूप से कम से कम 20 सेकंड के लिए अपने हाथ साबुन और पानी से धोते हैं या फिर अल्कोहल-आधारित हैंड सैनिटाइजर या क्लीनिंग एजेंट का उपयोग करते हैं। दरवाजे पर डिलीवरी सहयोगी से पैकेज लेने में खतरे के लिए अमेजन ने सामान की डिलीवरी का तरीका अस्थायी रूप से बदलकर सुरक्षा के अतिरिक्तउपाय किए हैं। नई प्रक्रिया में क्षेत्रीय नियम व सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए डिलीवरी सहयोगी पैकेज ग्राहक के दरवाजे पर रख देगा और 2 मीटर की दूरी बनाकर रखेगा। यदि दरवाजे पर स्थान सीमित है, तो 2 मीटर की दूरी बनाए हुए सहयोगी पैकेज को ग्राहक द्वारा बताये गए किसी अन्य स्थान पर रखेगा।

Check Also

Power hitter Ishan Kishan joins hands with Ai+ smartphone

पावर हिटर ईशान किशन ने Ai+ स्मार्टफोन के साथ मिलाया हाथ

एक ऐसा स्मार्टफोन जो कभी समझौता नहीं करता और एक ऐसा खिलाड़ी जिसने कभी सीमाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *