रविवार, जून 14 2026 | 11:21:34 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / अमेजन इंडिया ने की कोविड-19 राहत योजना

अमेजन इंडिया ने की कोविड-19 राहत योजना

नई दिल्ली। अमेजन इंडिया (amazon India) ने अपने कर्मचारियों और फ्रंटलाइन टीम को सहयोग करने के लिए अब कोविड-19 राहत योजना (Covid-19 Relief Scheme) भी शुरू की है। इस पहल के माध्यम से अमेजन इंडिया स्टाफिंग एजेंसियों (Amazon India Staffing Agencies) द्वारा नियुक्त सहयोगियों की टीम और अन्य पात्र कर्मचारियों को अतिरिक्त वित्तीय सहायता के तहत कोविड-19 भत्ता और अतिरिक्त अस्पताल क्षतिपूर्ति प्रदान करेगा। कोविड-19 भत्ता (amazon Covid-19 Allowance) प्रति कर्मचारी 30,600 रुपए की एकमुश्त अनुदान राशि इन-हाउस कोविड में देखभाल हेतु, चिकित्सा उपकरण या दवा संबंधी खर्चों के लिए दिया जाएगा। यदि कोविड-19 की वजह से कर्मचारी की अस्पताल में भर्ती की राशि बीमा कवर से अधिक होती है तो ऐसी दशा में अमेजन इंडिया 1,90,000 रुपए तक के बीमा-अनुमोदित अस्पताल खर्चों का भी मुआवजा देगा।

सहयोगियों को टीके की दोनों खुराक के लिए 1500 रुपए तक का विशेष वेतन

अमेज़ॅन इंडिया (amazon India) संचालन की एचआर डायरेक्टर स्वाति रुस्तगी ने कहा कि अमेजन इंडिया अपने सभी कर्मचारियों और फ्रंटलाइन टीम को जल्द से जल्द टीकाकरण करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है और साथ ही सभी के लिए टीकाकरण सुविधा उपलब्ध करने की कोशिश भी कर रहा है। फ्रंटलाइन कर्मचारी ऑन-साइट टीकाकरण कार्यक्रम (Frontline Employee On-Site Vaccination Program) शुरू हो गए हैं और जल्द ही सभी कर्मचारियों के लिए उपलब्ध होंगे। कंपनी स्टाफिंग एजेंसियों के द्वारा नियुक्त सभी सहयोगियों को टीके की दोनों खुराक के लिए 1500 रुपए तक का विशेष वेतन भी दिया जा रहा है।

अमेजन की अमेजन सम्भव वेंचर फड की घोषणा

Check Also

The Government of India has issued a commemorative postage stamp in honour of the late Shri Tejmal Ji Mangal, founder of the Mangal Parivar.

भारत सरकार ने मंगल परिवार के संस्थापक स्वर्गीय तेजमल मंगल के सम्मान में जारी किया स्मारक डाक टिकट

जयपुर. भारत सरकार ने गुजरात के प्रतिष्ठित ‘मंगल परिवार’ की व्यावसायिक विरासत को सम्मानित करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *