गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 07:50:04 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / एमेजॉन ने एफआरएल के समक्ष रखे समाधान

एमेजॉन ने एफआरएल के समक्ष रखे समाधान

बेंगलूरु: अमेरिका की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन ने फिर से गगन सिंह, रवींद्र धारीवाल और जैकब मैथ्यू समेत फ्यूचर रिटेल (एफआरएल) के निदेशकों को पत्र लिखा है, जिसमें फिर से एफआरएल की वित्तीय दिक्कतों को दूर करने में मदद देने की मंशा और सक्षमता दोहराई गई है। इसमें समारा कैपिटल और एफआरएल के बीच समझौता पत्र में प्रस्तावित समाधान भी शामिल है, जिसमें एफआरएल में 7,000 करोड़ रुपये के निवेश पर विचार किया गया है।

एमेजॉन ने एफआरएल के 21 जनवरी के पत्र के जवाब में उससे संपर्क किया है। इस पत्र में किशोर बियाणी की अगुआई वाली एफआरएल ने कहा था कि वह कुछ शर्तों के साथ एमेजॉन का प्रस्ताव स्वीकार करने को तैयार है और प्रस्तावों का आकलन एफआरएल की विधिक बाध्यताओं पर निर्भर करेगा। एमेजॉन ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन अजय त्यागी, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के चेयरमैन अशोक गुप्ता, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक संजय कुमार मिश्रा और सेबी के पूर्णकालिक सदस्य जी महालिंगम जैसे शीर्ष अधिकारियों को पत्र भेजा है। यह पत्र यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नैशनल बैंक, यूको बैंक और इंडियन बैंक के शीर्ष अधिकारियों को भी पत्र लिखा है। एमेजॉन की तरफ से 22 जनवरी को एफआरएल के स्वतंत्र निदेशकों को भेजा गया पत्र बिज़नेस स्टैंडर्ड ने भी देखा है।

पत्र में कहा गया है, ‘हम इस बात से खुश हैं कि 2 दिसंबर 2020 के हमारे पत्र के बाद पहली बार स्वतंत्र निदेशक एफआरएल की वित्तीय दिक्कतें दूर करने में एमेजॉन की मदद पर विचार करने को तैयार हैं।’ इसमें कहा गया है, ‘हमारा मानना है कि एमेजॉन की तरफ से पेश संभावित समाधान पर विचार करने में एफआरएल एवं स्वतंत्र निदेशकों की अनिच्छुकता के कारण पहले काफी समय बरबाद हुआ है। इसके बावजूद हम समझौतों के तहत अपने अधिकारों के दायरे में एफआरएल की मदद करने की अपनी पेशकश पर अडिग़ हैं।’

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *