रविवार, जून 14 2026 | 12:31:23 PM
Breaking News
Home / बाजार / कोरोना वायरस: दक्षिण रेलवे भी अब एसी कोच में यात्रियों को नहीं देगा कंबल

कोरोना वायरस: दक्षिण रेलवे भी अब एसी कोच में यात्रियों को नहीं देगा कंबल

जयपुर। भारतीय रेलवे के वातानुकूलित डिब्बों में सफर करने वाले लोगों को कुछ समय के लिए अपनी यात्रा के दौरान खुद से कंबल और बेड-शीट लेकर यात्रा करनी होगी। कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते अभी के लिए रेलवे ने कंबल और बेट-शीट की सुविधाओं को वापस लेने का फैसला किया है।

रेलवे सर्विस से कंबल और बेड-शीट की सुविधा वापस

पश्चिमी रेलवे के मुंबई डिविजन के डिविजनल रेलवे मैनेजर के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया, “कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप से रोकथाम के लिए रेलवे सर्विस से कंबल और बेड-शीट की सुविधाओं को वापस लेने का फैसला किया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि वह यात्रा के दौरान अपने हिसाब से खुद की कंबल और बेड-शीट लेकर आएं।” पश्चिमी रेलवे के मुख्य पीआरओ (जनसंपर्क अधिकारी) ने कहा कि मजबूरी के मद्देनजर अतरिक्त बेड-शीट रखीं जाएंगी। उन्होंने कहा, “मजबूरी के मद्देनजर कुछ मात्रा में अतरिक्त बेट-शीट रखीं जाएंगी।” उत्तरी रेलवे के मुख्य पीआरओ ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उत्तरी डिवीजन भी इसी तरह से कंबल और बेड-शीट की सुविधाओं को वापस लेने का फैसला करेगा।

Check Also

Prudent Launches Edge+, an AI-Enabled Platform That Revolutionizes Mutual Fund Distributors' Ways to Grow Their Businesses

म्युच्युअल फंड वितरकों को उनके बिजनेस को बढ़ाने की क्रान्ति लानेवाले edge+ ए.आई. सक्षम प्लैटफॉर्म का प्रुडंट द्वारा शुभारम्भ

एक इंटिलिजंट मंच. छह सशक्त मोड्युल्स. अब आपकी प्रतिस्पर्धा क्षमता सुपरचार्ज होगी. Ahmedabad- म्युच्युअल फंड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *