रविवार, सितंबर 13 2026 | 04:04:21 AM
Breaking News
Home / राजकाज / ईडी ने यस बैंक मामले में कॉक्स एंड किंग्स के पांच परिसरों में मारे छापे
ED raids five premises of Cox & Kings in Yes Bank case

ईडी ने यस बैंक मामले में कॉक्स एंड किंग्स के पांच परिसरों में मारे छापे

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को यस बैंक धन शोधन जांच मामले (Yes Bank money laundering investigation case) में मुंबई में वैश्विक पर्यटन और यात्रा कंपनी कॉक्स एंड किंग्स (Cox & Kings) के कम से कम पांच परिसरों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत छापे मारे हैं। अधिकारियों ने कहा कि कॉक्स एंड किंग्स यस बैंक (Yes Bank case) के शीर्ष कर्जदारों में था और बैंक ने कंपनी को 2,260 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था।

तलाशी का मकसद मामले में अधिक सबूत जुटाना

उन्होंने कहा कि तलाशी का मकसद मामले में अधिक सबूत जुटाना है और इसके तहत पांच परिसरों को कवर किया जा रहा है। ईडी एक कथित धोखाधड़ी के मामले में यस बैंक (Yes Bank case) और कई अन्य बड़े कॉरपोरेट समूहों की जांच कर रहा है, जिन्हें बैंक द्वारा दिया गया भारी ऋण गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) बन गया। यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर को मार्च में गिरफ्तार किया गया था और हाल ही में मुंबई की एक विशेष पीएमएलए अदालत के समक्ष उनके खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया गया।

Check Also

China's big move ahead of Xi's India visit: Delhi-Guangzhou direct flight to resume

शी के भारत दौरे से पहले चीन का बड़ा कदम, दिल्ली-ग्वांगझोउ सीधी उड़ान फिर होगी शुरू

नई दिल्ली. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे के बीच दोनों देशों के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *