शुक्रवार, अक्तूबर 30 2026 | 07:19:47 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / फ्लिपकार्ट ने वॉयस असिस्टेंट सुविधा शुरू किया
Flipkart launches voice assistant facility

फ्लिपकार्ट ने वॉयस असिस्टेंट सुविधा शुरू किया

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने अपने प्लेटफार्म पर वॉयस असिस्टैंट (voice assistant facility) की सुविधा शुरू की है। फ्लिपकार्ट (Flipkart) के ग्रॉसरी स्टोर – सुपरमार्ट के लिए पेश इस वॉयस असिस्टेंट की मदद से ग्राहक वॉयस कमांड (voice assistant facility) के जरिए अपनी जरूरत के उत्पादों को तलाश सकते हैं और खरीदारी कर सकते हैं। इसे अनेक भाषाओं में पेश करने की योजना है, फिलहाल हिंदी और अंग्रेजी में वॉयस कमांड दी जा सकती हैं।

क्या है वॉयस असिस्टेंट टेक्नॉलोजी

कंपनी (Flipkart) की इन-हाउस टेक्नॉलोजी  टीम ने पहला वॉयस-फर्स्ट कन्वर्सेशनल  एआई प्लेटफार्म तैयार किया है, जिसमें स्पीच रिकग्निशन, नैचुरल लैंग्वेज अंडरस्टैंडिंग, मशीन ट्रांसलेशन, और भारतीय भाषाओं के लिए टेक्स्ट टू स्पीच संबंधी सॉल्यूशंस को जोड़ा गया है। ये सॉल्यूशंस हिंदी जैसी प्रादेशिक भाषा के अलावा ई-कॉमर्स की श्रेणियों और उत्पादों, उत्पााद की खोज जैसे टास्क, उत्पाद का ब्योरा समझने के अलावा ऑर्डर करने में सक्षम है।

स्व‍देश में ही विकसित एआई प्लेकटफार्म

स्व‍देश में ही विकसित इस (voice assistant facility) एआई प्लेकटफार्म को इस तरह से तैयार किया गया है कि यह यूजर द्वारा बोली जाने वाली भाषा का तत्काल पता लगाकर, रियल टाइम में उसे ट्रांसक्राइब, ट्रांसलेट, ट्रांसलिटरेट कर यूजर के संदेश को समझने में सक्षम है।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *