गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 10:08:13 AM
Breaking News
Home / राजकाज / पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेत्री सुषमा स्वराज का एम्स में निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेत्री सुषमा स्वराज का एम्स में निधन

नई दिल्ली| पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया है. वो हार्ट अटैक के बाद एम्स में भर्ती थीं. पिछले काफी दिनों से सुषमा स्वराज बीमार चल रही थीं. सुषमा स्वराज मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री थीं उन्होंने अपने कार्यकाल से सबको प्रभावित किया था. आपको बता दें कि 2019 का लोकसभा चुनाव उन्होंने खराब स्वास्थ्य के चलते नहीं लड़ा था.1970 में वो सक्रिय राजनीति में आई और पहली बार 1977 में सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री बनीं थीं. 67 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया.

सुषमा स्वराज दिसंबर 2016 से ही बीमार चल रहीं थीं उन्हें लंबे समय से डाइबिटिज थी, बाद में उनकी किडनी भी फेल हो गई थी, जिसके बाद सुषमा स्वराज की किडनी की ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई. सुषमा स्वराज की तबीयत खराब होने के फौरन बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए थी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अभी AIIMS पहुंचे हैं. बता दें कि सुषमा स्वराज ने स्वास्थ्य कारणों से ही मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुई थीं. उन्‍होंने विदेश मंत्री के तौर पर बड़ी भूमिकाएं निभाईं. विदेश में फंसे भारतीय लोगों के परिजनों ने कई बार उनको ट्वीट कर मदद मांगी और हर बार लोगों की मदद के लिए वह आगे आईं और विदेशों में फंसे बहुत से भारतीय नागरिकों स्वदेश वापस ले आईं. सुषमा स्वराज के निधन पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘जब वो भाजपा की विचारधारा और हितों के मामलों की बात कर रहे थे, तो वह अनियंत्रित थीं, जिनकी वृद्धि में उनका बहुत योगदान था.’

Check Also

Indian experts discuss AI and craftsmanship at the BRICS+ Fashion Summit

भारतीय विशेषज्ञों ने BRICS+ फैशन समिट में AI और कारीगरी पर की चर्चा

भारतीय फैशन दिग्गजों ने इस बात का जायजा लिया कि कैसे AI डिज़ाइन में बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *