रविवार, जून 14 2026 | 02:47:14 PM
Breaking News
Home / बाजार / जिलेट इंडिया ने दो नए शिक्षण केंद्र स्थापित किए

जिलेट इंडिया ने दो नए शिक्षण केंद्र स्थापित किए

नई दिल्ली। जिलेट इंडिया अपने सीएसआर प्रोग्राम ‘पीएंडजी शिक्षा’ के माध्यम से भिवाड़ी में कुल चार शिक्षण केन्द्र संचालित किए है। इन केन्द्रों के माध्यम से, कंपनी का उद्देश्य बच्चों में मूलभूत साक्षरता और कार्य कौशल का निर्माण करना है ताकि उनके भविष्य में सीखने और बेहतर जीवन परिणामों के लिए एक मजबूत आधार बनाया जा सके।

प्रतिवर्ष 200 से अधिक बच्चे लाभान्वित

कंपनी का लक्ष्य इन शिक्षण केन्दों के माध्यम से प्रतिवर्ष 200 से अधिक बच्चों को लाभान्वित करने का है। एनजीओ इब्तिदा के साथ भागीदारी में निवासी समुदाय में शिक्षा के बारे में जिलेट जागरूकता पैदा कर रहा है और माता-पिता को अपने बच्चों की शिक्षा के बारे में प्रेरित कर रहा है। जिलेट इण्डिया लिमिटेड के प्लांट हैड बालाजी अयंगर ने कहा कि हमारे अपने प्रमुख सीएसआर कार्यक्रम ‘पीएंडजी शिक्षा’ के माध्यम से हम भारत में वंचित बच्चों के शिक्षा की पहुंच में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Check Also

Prudent Launches Edge+, an AI-Enabled Platform That Revolutionizes Mutual Fund Distributors' Ways to Grow Their Businesses

म्युच्युअल फंड वितरकों को उनके बिजनेस को बढ़ाने की क्रान्ति लानेवाले edge+ ए.आई. सक्षम प्लैटफॉर्म का प्रुडंट द्वारा शुभारम्भ

एक इंटिलिजंट मंच. छह सशक्त मोड्युल्स. अब आपकी प्रतिस्पर्धा क्षमता सुपरचार्ज होगी. Ahmedabad- म्युच्युअल फंड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *