रविवार, जून 14 2026 | 01:43:24 PM
Breaking News
Home / बाजार / Festive Season में ICICI, Axis बैंक ने दिया झटका, कैश जमा करने पर लगेगा चार्ज
ICICI, Axis Bank jerk in Festive Season, will be charged for depositing cash

Festive Season में ICICI, Axis बैंक ने दिया झटका, कैश जमा करने पर लगेगा चार्ज

नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन में बैंक ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है. प्राइवेट सेक्टर के दो बड़े बैंकों ने नकद जमा और निकासी पर चार्ज लगाने का ऐलान किया है. हालांकि ये चार्ज नॉन बैंकिंग घंटे और छुट्टी वाले दिन मशीन से जमा करने और निकालने पर लगेगा. ICICI Bank छुट्टी के दिन और वर्किंग डेज में शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे तक कैश मशीन का इस्तेमाल करने पर ग्राहकों से सुविधा शुल्क के रूप में 50 रुपए लेगा. बैंक ने साफ किया कि यह चार्ज सिर्फ मशीनों पर है. इसका अकाउंट से कोई लेना देना नहीं है.

इन खातों को मिलेगी छूट

हालांकि बैंक ने सीनियर सिटीजन्स, बेसिक सेविंग्स बैंक अकाउंट, जनधन अकाउंट्स, अक्षम और दृष्टिबाधित खातों और स्टूडेंट्स के खातों पर किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा.

एक्सिस और अन्य बैंकों ने भी चार्ज लगाने की धोषणा

एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने भी कन्‍वीनियंस फीस लगाने का ऐलान किया था. 1 अगस्त 2020 से बैंकिंग समय से अलग और बैंकों की छुट्टियों के दिन कैश डिपॉजिट करने पर 50 रुपये का चार्ज लग रहा है. कन्‍वीनियंस फीस (सुविधा शुल्क) के तौर पर 50 रुपये (हर ट्रांजेक्शन पर) वसूले जाएंगे.

Bank of Baroda ने शुरू लगाया ये शुल्क

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने भी 1 नवंबर से अपने ग्राहकों को निर्धारित सीमा से ज्यादा लेनदेन के लिए चार्ज वसूलना शुरू कर दिया है. करंट अकाउंट/ओवरड्राफ्ट/सीसी से बेस ब्रांच, लोकल नॉन बेस ब्रांच और आउटस्टेशन ब्रांच के जरिए अब एक माह में 3 बार कैश निकालना फ्री है. वहीं, चौथी बार से 150 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन का चार्ज लगेगा

क्या त्‍योहारी सीजन से पहले मिडिल क्‍लास को मिलेगी सौगात?

Check Also

Prudent Launches Edge+, an AI-Enabled Platform That Revolutionizes Mutual Fund Distributors' Ways to Grow Their Businesses

म्युच्युअल फंड वितरकों को उनके बिजनेस को बढ़ाने की क्रान्ति लानेवाले edge+ ए.आई. सक्षम प्लैटफॉर्म का प्रुडंट द्वारा शुभारम्भ

एक इंटिलिजंट मंच. छह सशक्त मोड्युल्स. अब आपकी प्रतिस्पर्धा क्षमता सुपरचार्ज होगी. Ahmedabad- म्युच्युअल फंड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *