गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 08:58:21 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ने बोनस किया घोषित
ICICI Prudential declared bonus

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ने बोनस किया घोषित

नई दिल्ली। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस (ICICI Prudential Life Insurance) ने अपने प्रोडक्ट्स के लिए कुल 788 करोड़ रुपए के बोनस की घोषणा की है। यह बोनस कंपनी के पार्टिसिपेटिंग पॉलिसी धारकों के फंड द्वारा उत्पन्न मुनाफे का हिस्सा है। 31 मार्च 2020 तक सभी पार्टिसिपेटिंग पॉलिसियां इस बोनस (ICICI Prudential Life Insurance Bonus) को प्राप्त करने के लिए योग्य हैं, जो कि उनके गारंटीकृत परिपक्वता या मृत्यु लाभ में जोड़ा जाएगा। यह लगातार 14 वां वर्ष है जब कंपनी ने बोनस घोषित किया है और पॉलिसी धारकों को दीर्घकालिक मूल्य प्रदान किया है।

पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक

वित्तीय वर्ष 2020 के लिए घोषित बोनस पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है और इस तरह कंपनी के 9 लाख पॉलिसी धारक अपने दीर्घकालिक वित्तीय बचत लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ते हैं। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल (ICICI Prudential Life Insurance) के मैनेजिंग डायरेक्टर एन. एस. कन्नन ने कहा कि पार्टिसिपेटिंग प्रोडक्ट्स एक वित्तीय लक्ष्य को हासिल करने के लिए बचत पूल बनाने में मदद करते हुए पूंजी की सुरक्षा प्रदान करते हैं।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *