गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 07:59:38 AM
Breaking News
Home / राजकाज / भारत होगा दुनिया की तीन शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में

भारत होगा दुनिया की तीन शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि देश के पास ‘प्रीमियर डिजिटल सोसायटी और दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने का अवसर है। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला की भारत यात्रा के मौके पर सोमवार को आयोजित ‘फ्यूचर डिकोडेड समिट को संबोधित करते हुए अंबानी ने कहा, ‘ट्रंप 2020 में जो भारत देखेंगे, वह कार्टर, क्लिंटन और यहां तक कि ओबामा ने जो भारत देखा है, उससे अलग होगा।

यह नया भारत : अंबानी

अंबानी ने कहा कि 2020 में एक बिल्कुल नया भारत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत कर रहा है, जो उद्योगों में मजबूत परिवर्तन के साथ संपन्न डिजिटल अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन कर रहा है और जिसे पिछले अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने कभी नहीं देखा है। अंबानी ने नडेला से कहा, ‘स्टेडियम में डिजिटल बुनियादी ढांचा दुनिया की किसी भी जगह से बेहतर है। यह नया भारत है। अंबानी ने कहा कि मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि हम दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होंगे। अब बहस सिर्फ इस बात को लेकर है कि ऐसा पांच साल में होगा या अगले दस साल में।

Check Also

Indian experts discuss AI and craftsmanship at the BRICS+ Fashion Summit

भारतीय विशेषज्ञों ने BRICS+ फैशन समिट में AI और कारीगरी पर की चर्चा

भारतीय फैशन दिग्गजों ने इस बात का जायजा लिया कि कैसे AI डिज़ाइन में बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *