गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 10:39:26 AM
Breaking News
Home / रीजनल / जनधन शिविर का आयोजन 3 सितंबर को मावण्डा खुर्द, पुरोहित का बास, पुरोहितान,जाजोद में
Prime Minister Jan Dhan Camp

जनधन शिविर का आयोजन 3 सितंबर को मावण्डा खुर्द, पुरोहित का बास, पुरोहितान,जाजोद में

प्रधानमंत्री जनधन शिविर का आयोजन 3 सितंबर 2025 को मावण्डा खुर्द, पुरोहित का बास, पुरोहितान,जाजोद में

सीकर। अग्रणी जिला प्रबंधक नंद लाल ने बताया कि प्रधानमंत्री जनधन शिविर का आयोजन 3 सितंबर 2025 को नीमकाथाना की मावण्डा खुर्द, पिपराली की पुरोहित का बास, धोद की ग्राम पंचायत पुरोहितान, लक्ष्मणगढ़ की ग्राम पंचायत जाजोद में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि नागरिकों को मुख्यधारा की बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार, राज्य सरकार एवं भारतीय रिज़र्व बैंक के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री जनधन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 30 सितम्बर 2025 तक विभिन्न पंचायत स्तरों पर चरणबद्ध रूप से आयोजित किए जाएंगे। शिविर में प्रधानमंत्री जनधन खाता खोलना, पीएमजेडीवाई खातों में नामांकन, पीएमजेडीवाई खातों में पुनः कार्यवाही), पीएमजेजेबीवाई नामांकन, पीएमएसबीवाई नामांकन, पीएमएपीवाई नामांकन और साइबर धोखाधड़ी के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित किया जायेगा।

 

 

Check Also

Lottery for firecracker shops in Balotra tomorrow, 749 applications received for 50 shops

बालोतरा में कल पटाखा दुकानों की लॉटरी, 50 दुकानों के लिए मिले 749 आवेदन

पंचायत समिति सभागार में शाम 3 बजे होगी लॉटरी, लूनी नदी किनारे सजता है पटाखा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *