गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 09:34:14 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / राजस्थान में जियो का दबदबा बरकरार, मई माह में 95000 से अधिक वायरलेस ग्राहक जोड़े: ट्राई रिपोर्ट

राजस्थान में जियो का दबदबा बरकरार, मई माह में 95000 से अधिक वायरलेस ग्राहक जोड़े: ट्राई रिपोर्ट

कुल 2.66 करोड़ ग्राहकों के साथ जियो राजस्थान में नंबर एक स्थान पर, फिक्स्ड ब्रॉडबैंड में भी अग्रणी, 9 लाख से अधिक वायरलाइन और 5जी एफडब्ल्यूए उपयोगकर्ता

जयपुर. रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने राजस्थान में एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन किया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा मई 2025 के लिए जारी ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, जियो ने राज्य में 95,016 नए मोबाइल ग्राहक जोड़े हैं, जिससे उसका कुल ग्राहक आधार बढ़कर 2.66 करोड़ हो गया है। इस बड़े ग्राहक आधार के साथ जियो राजस्थान में नंबर एक टेलीकॉम ऑपरेटर के स्थान पर बरकरार है।
इसके विपरीत, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल को लगातार दूसरे महीने नुकसान झेलना पड़ा। मई में एयरटेल ने 8,453, वोडाफोन आइडिया ने 31,403 और बीएसएनएल ने 6,680 ग्राहक खो दिए। राजस्थान में कुल वायरलेस उपभोक्ता आधार 31 मई 2025 तक बढ़कर 6.47 करोड़ हो गया है, जिसमें इस माह कुल 48,454 की वृद्धि दर्ज की गई।
जियो 2.66 करोड़ ग्राहकों के साथ शीर्ष पर है, इसके बाद भारती एयरटेल के 2.33 करोड़, वोडाफोन आइडिया के 90.91 लाख और बीएसएनएल के 56.19 लाख ग्राहक हैं।
जियो राज्य में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड सेगमेंट में भी सबसे आगे है। वायरलाइन और 5जी एफडब्ल्यूए सहित जियो के कुल फिक्स्ड ब्रॉडबैंड ग्राहक अब 9.05 लाख तक पहुंच गए हैं, जो एयरटेल के 4.24 लाख ग्राहकों से दोगुने से भी ज्यादा हैं।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *