गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 09:35:03 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / जियो के 5जी नेटवर्क ने महाकुंभ में रचा इतिहास, एक दिन में हुए 2 करोड़ कॉल और 40 करोड़ नेट सर्फिंग
Jio's 5G network created history in Mahakumbh, 2 crore calls and 40 crore net surfing in a day

जियो के 5जी नेटवर्क ने महाकुंभ में रचा इतिहास, एक दिन में हुए 2 करोड़ कॉल और 40 करोड़ नेट सर्फिंग

दुनिया में पहली बार एक जगह पर इतना बड़ा नेटवर्क ट्रैफिक

प्रयागराज. रिलायंस जियो के 5जी नेटवर्क ने महाकुंभ में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। महाकुंभ में शाही स्नान वाले दिन जियो के 5जी नेटवर्क पर करीब 2 करोड़ से अधिक कॉल किए गए और 40 करोड़ बार नेट सर्फिंग की गई। मतलब जियो के 5जी नेटवर्क को 40 करोड़ बार से ज्यादा डेटा कनेक्ट के अनुरोध मिले। दुनिया भर में यह पहली बार है कि एक छोटे से एरिया में इतने अधिक लोगों ने किसी नेटवर्क का इस्तेमाल किया हो। यह आंकड़े सिर्फ जियो 5जी नेटवर्क के हैं, जियो के 4जी नेटवर्क के आंकड़े इसमें शामिल नहीं किए गए हैं। जियो का 5जी नेटवर्क एरिक्सन के उपकरणों पर चलता है।
महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चला, जिसमें 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए, जियो ने 700 मेगाहर्ट्ज़ बैंड, नेटवर्क स्लाइसिंग, वॉयस ओवर एनआर (5जी वॉयस) और एलटीई में 10 मेगाहर्ट्ज़ स्पेक्ट्रम तैनात किया। नेटवर्क निगरानी के लिए पांच वार रूम बनाए गए, जिससे कनेक्टिविटी सुनिश्चित की गई।
एरिक्सन में जियो के कस्टमर यूनिट प्रमुख विजय शर्मा ने कहा कि महाकुंभ में जियो और एरिक्सन की साझेदारी इनोवेशन और बेहतरीन नेटवर्क प्लानिंग का उदाहरण है। जियो ट्रू 5जी स्टैंडअलोन नेटवर्क ने दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन में करोड़ों श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट सेवा दी।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *