रविवार, जून 14 2026 | 02:49:34 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / आये फाइनेंस का एमएसएमई को लोन वितरण शुरू
Loan disbursement of AAy finance to MSME started

आये फाइनेंस का एमएसएमई को लोन वितरण शुरू

नई दिल्ली। फिनटेक ऋण प्रदाता कंपनी आये फाइनेंस (AAy finance) ने 2015 में राजस्थान ऑपरेशंस की शुरुआत की और तब से राज्य में जमीनी स्तर पर कारोबार कर रहे लाखों कारोबारियों को विकास के लिए कस्टमाइज बिजनेस लोन प्रदान किया है। कंपनी की राजस्थान में 16 और पूरे भारत में 173 शाखाएं हैं और इसमें 3200 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं। अपनी स्थापना के बाद से आये फाइनेंस आये फाइनेंस (AAy finance) ने 2.30 लाख से अधिक माइक्रो एंटरप्राइजेस को 3000 करोड़ रुपए से अधिक के बिजनेस लोन प्रदान किए हैं।

 सेग्मेंट को लोन देना शुरू

देशभर के माइक्रो एंटरप्राइजेस को फंड्स का निरंतर फ्लो उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, खासकर फेस्टिव सीजन के दौरान, प्रमुख एमएसएमई लैंडर ने अब उस सेग्मेंट को लोन देना शुरू कर दिया है, जिसे औपचारिक रूप से लोन देने वाले चैनलों ने नजर अंदाज किया था। आये फाइनेंस (AAy finance) के प्रबंध निदेशक संजय शर्मा (Sanjay Sharma) ने सेग्मेंट में लैंडिंग दोबारा शुरू करने के अवसर पर कहा कि एमएसएमई महामारी और उसकी वजह से आर्थिक माहौल में आए व्यवधानों के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।

Check Also

The Government of India has issued a commemorative postage stamp in honour of the late Shri Tejmal Ji Mangal, founder of the Mangal Parivar.

भारत सरकार ने मंगल परिवार के संस्थापक स्वर्गीय तेजमल मंगल के सम्मान में जारी किया स्मारक डाक टिकट

जयपुर. भारत सरकार ने गुजरात के प्रतिष्ठित ‘मंगल परिवार’ की व्यावसायिक विरासत को सम्मानित करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *