बुधवार, मई 13 2026 | 01:20:17 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / गधे के साथ खिंचवाई MG Hector की फोटो, तो ग्राहक पर आगबबूला हुई कंपनी

गधे के साथ खिंचवाई MG Hector की फोटो, तो ग्राहक पर आगबबूला हुई कंपनी

जयपुर। चीन के ऑटोमोबाइल ग्रुप SIAC मोटर कार्पोरेशन के अधिगृहण वाली कंपनी मॉरिस गैराजेज MG Motor इंडिया अपने एक ग्राहक से बेहद नाराज है। ग्राहक ने एमजी मोटर की एसयूवी MG Hector की एक जानवर के साथ वीडियो पोस्ट की है, जिसके बाद एमजी मोटर ने ग्राहक को कंपनी को बदनाम करने के चलते कार्रवाई की चेतावनी दी है।

क्लच में दिक्कत

दरअसल राजस्थान के एक शख्स ने बड़े शौक से MG Hector खरीदी। वहीं उसे गाड़ी के क्लच में कुछ दिक्कत पेश आ रही थी। उस ग्राहक ने कंपनी के डीलर से संपर्क किया, लेकिन उसकी शिकायत का कोई हल नहीं निकला और उसके साथ बदतमीजी की गई।

सोशल मीडिया पर वायरल

जिसके बाद ग्राहक ने फैसला किया कि एमजी हेक्टर को गधे से खिंचवाया जाए। ग्राहक ने बकायदा डीलरशिप के सामने हेक्टर को गधे से खिंचवाया और उसकी वीडियो भी बनवाई। वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अरुण पंवार के यूट्यूब चैनल पर इसे सबसे पहले पोस्ट किया गया।

मालिक ने निजी स्वार्थ दिखाया

यह घटना तीन दिसंबर की है, वीडियो वायरल होने के बाद कंपनी के संज्ञान में यह बात आई। फेसबुक पर एमजी हेक्टर क्लब इंडिया के एक सदस्य हेमकांत जैन ने कंपनी को इस बारे में जानकारी दी। एमजी हेक्टर ने ग्राहक के बारे में जानकारी जुटाई और कहा कि हेक्टर ने मालिक ने अपना निजी स्वार्थ दिखाया है, और ब्रांड के ‘कस्टमर फर्स्ट’ अप्रोच का अनुचित तरीके से लाभ उठाया है।

Check Also

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro, कीमत 74.50 लाख रुपये

गुरुग्राम। लग्ज़री कार निर्माता BMW Group India ने भारत में अपनी नई पेट्रोल एसयूवी BMW X3 30 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *