नई दिल्ली। एचपी ने नई पीढ़ी के मेनस्ट्रीम गेमिंग पीसी पोर्टफोलियो विक्टस बाई एचपी की शुरुआत करने की घोषणा की। नए गेमिंग नोटबुक रेंज में 16 इंच का अनोखा लैपटॉप डिजाइन शामिल हैं। एचपी इंडिया के सीनियर डायरेक्टर (पर्सनल सिस्टस) विक्रम बेदी ने बताया कि यह नया विक्टस 16ए ग्राहकों द्वारा रिसाइकल किए गए और समुद्र में फेंके गए प्लास्टिक बना है, जिससे धरती के स्थायी भविष्य के प्रति कंपनी के समर्पण का पता चलता है। एएमडी रायजेन प्रोसेसर वाला विक्टस बाई एचपी ई-सीरीज वाले लैपटॉप की कीमत 64,999 रुपए से शुरू होती है और ये अमेजन इंडिया पर उपलब्ध होंगे, जबकि इंटेल 11 जेनरेशन प्रोसेसर वाला विक्टस बाई एचपी डी सीरीज वाले लैपटॉप की कीमत 74,999 रुपए से शुरू होती है और ये रिलायंस डिजिटल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।
Tags gaming laptop HP laptop
Check Also
ओप्पो इंडिया ने रेनो 16 सीरीज पेश की, जिसमें क्रिएटिव फोटोग्राफी के लिए है AI पोर्ट्रेट कैमरा और AI रीमिक्स कोलाज
जयपुर. ओप्पो इंडिया ने अपनी रेनो 16 सीरीज लॉन्च की। इस सीरीज में भारत के …
Corporate Post News