शुक्रवार, अक्तूबर 30 2026 | 07:16:49 AM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / भारतीय रेलवे में डायरेक्ट इंटरव्यू से जॉब पाने का मौका

भारतीय रेलवे में डायरेक्ट इंटरव्यू से जॉब पाने का मौका

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (Railway Recruitment Board) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर ( PGT) और ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के पदों पर भर्ती निकाली है. रेलवे टीचर की ये भर्ती ओडिशा स्थित मिक्स्ड हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए है. कैंडिडेट्स को बिना किसी परीक्षा सीधे इंटरव्यू से नौकरी मिलेगी. भारतीय रेलवे में इस वैकेंसी के लिए इंटरव्यू 28 मई 2019 को सुबह 10 बजे से होगा. टीचर्स की नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी.

RRB Teacher Recruitment: सैलरी

पोस्ट ग्रेजुएट टीचर – 27,500 रुपये
ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर – 26250 रुपये
कितने पदों पर वैकेंसी
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर – 3 वैकेंसी
ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर
ओडिया मीडियम – 3
इंग्लिश मीडियम – 4

शैक्षिक योग्यता
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर – PGT हिंदी, PGT तेलुगु या PGT पोलिटिकल साइंस में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री हो या जिस विषय के लिए नियुक्ति होनी है उस विषय में रिजनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन ऑफ NCERT से M.Sc किया होना चाहिए. इसके साथ B.Ed या उसके समकक्ष कोई डिग्री होना अनिवार्य है. इस दिन होगा इंटरव्यू तारीख – 28 मई 2019 स्थान – मिक्स्ड हायर सेकेंडरी स्कूल/ खुर्दा रोड समय – 10 बजे इंटरव्यू के लिए कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके लिए इंटरव्यू सेंटर पर सुबह 9.30 बजे तक पहुंच  जरूरी है. सुबह 11 बजे के बाद रजिस्ट्रेशन नहीं होगा. उम्र – कैंडिडेट की उम्र 18 साल से 65 साल होनी चाहिए.

Check Also

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में स्वामी विवेकानंद के विचारों की आज के समय में रिलिवेंस पर बुक टॉक

जयपुर. आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में “स्वामी विवेकानंद फॉर आवर टाइम्स” पुस्तक पर स्पेशल बुक टॉक का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *