सोमवार, मार्च 30 2026 | 01:34:52 AM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / अनएकेडमी के 650 से अधिक छात्रों ने सीए इंटरमीडिएट 2022 में किया क्वालिफाय
Unacademy opens first offline Gate Unacademy Center

अनएकेडमी के 650 से अधिक छात्रों ने सीए इंटरमीडिएट 2022 में किया क्वालिफाय

●  4 छात्रों ने टॉप 50 में ऑल इंडिया रैंक्स हासिल कीं, ●  180 से अधिक छात्रों ने ग्रुप 1 और ग्रुप 2 के लिए क्वालिफाय किया

Jaipur. भारत के सबसे बड़े लर्निंग प्लेटफॉर्म अनएकेडमी (Learning Platform Unacademy) ने घोषणा की है कि इसके 650 से अधिक छात्रों ने सीए इंटरमीडिएट नवम्बर 2022 परीक्षा के लिए क्वालिफाय किया है और 4 छात्रों ने टॉप 50 में ऑल इंडिया रैंक्स हासिल की हैं। टॉप रैंकर्स में शामिल हैं अक्षय अग्रवाल (एआईआर 26), शिवांश मित्तल (एआईआर 38), अंश मार्कंडे (एआईआर 42) और गौतम चौधरी (एआईआर 45)।

 180 से अधिक छात्रों ने सीए इंटरमीडिएट ग्रुप्स में क्वालिफाय

इसके अलावा 180 से अधिक छात्रों ने सीए इंटरमीडिएट ग्रुप्स में क्वालिफाय किया और 1300 से अधिक छात्रों ने एक या अधिक विषयों में छूट हासिल की है। ग्रुप 1 में अकाउंन्टिंग, कॉर्पोरेट एण्ड अदर लॉज़, कोस्ट एण्ड मैनेजमेन्ट अकाउन्टिंग तथा टैक्सेशन शामिल हैं। इसी तरह ग्रुप 2 में अडवान्स्ड अकाउन्टिंग, ऑडिटिंग एण्ड अश्योरेन्स, एंटरप्राइज़ इन्फोर्मेशन सिस्टम्स एण्ड स्ट्रैटेजिक मैनेजमेन्ट तथा फाइनैंशियल मैनेजमेन्ट एवं इकोनोमिक्स फॉर फाइनैंस शामिल हैं।

Check Also

IIHMR University and Shobhit University sign MoU to promote health management education

हेल्थ मैनेजमेंट एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी और शोभित यूनिवर्सिटी के बीच हुआ एमओयू

जयपुर. आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी और शोभित यूनिवर्सिटी ने तीन साल का एमओयू साइन किया है। इसका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *