गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 07:17:25 AM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / पर्ल एकेडमी का दीक्षांत समारोह

पर्ल एकेडमी का दीक्षांत समारोह

जयपुर| डिज़ाईन, फैशन, बिज़नेस एवं मीडिया के लिए भारत के अग्रणी संस्थान पर्ल एकेडमी ने 2019 में स्नातक होने वाले बैच के लिए अपने 13वें वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। दीक्षांत समारोह की शुरुआत पर्ल एकेडमी के कैंपस डायरेक्टर, सौरव डे के उद्बोधन के साथ हुई। उनके साथ समारोह के मुख्य अतिथि बेन जूबर्ट, डिप्टी चीफ ऑफ मिशन, साउथ अफ्रीका मौजूद थे। इस समारोह में डॉ. रीमा हूजा, डायरेक्टर, एमएसएमएस म्यूज़ियम, सिटी पैलेस, जयपुर एवं  एंटोनियो एम. ग्रायोली, डीन, स्कूल ऑफ फैशन, पर्ल एकेडमी भी उपस्थित थे।

100 फीसदी विद्यार्थियों को नौकरी के ऑफर

संस्थान ने फैशन, इंटीरियर, ज्वेलरी डिज़ाईन के विविध संकायों में स्नातक होने वाले 80 से ज्यादा विद्यार्थियों को सम्मानित किया, जिन्होंने अपने व्यवसायिक कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा किया। 2018-19 के एकेडेमिक वर्ष में अत्यधिक सफल प्रि-प्लेसमेंट अभियान देखने को मिला तथा 100 फीसदी विद्यार्थियों को विविध कॉर्पोरेट्स एवं डिज़ाईनर ब्रांड्स से नौकरी के ऑफर मिल गए। कैरटलेन, आईबीएम, केपजेमिनी, मार्कोम्स (दुबई), मसाबा गुप्ता आदि नियोक्ता 2019 के बैच से युवा रचनात्मक प्रोफेशनल्स को नियुक्त करने के लिए कैंपस में आए।

Check Also

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में स्वामी विवेकानंद के विचारों की आज के समय में रिलिवेंस पर बुक टॉक

जयपुर. आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में “स्वामी विवेकानंद फॉर आवर टाइम्स” पुस्तक पर स्पेशल बुक टॉक का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *