रविवार, जून 14 2026 | 11:21:48 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / फोनपे ने लॉन्च किया ऑटो टॉप-अप वॉलेट

फोनपे ने लॉन्च किया ऑटो टॉप-अप वॉलेट

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे (PhonePE) ने अपने ग्राहकों के लिए यूपीआई ई-मैंडेट का उपयोग करते हुए भारत का पहला वॉलेट ऑटो टॉप-अप फीचर लॉन्च किया है। कंपनी ने कहा कि यह सुविधा फोनपे ग्राहकों को एक बार यूपीआई ई-मैंडेट सेट करने की अनुमति देती है, जिसके बाद फोनपे अपने वॉलेट बैलेंस को न्यूनतम स्तर से नीचे आने पर अपने आप टॉप अप कर देगा। इसका मतलब है कि फोनपे ग्राहक अब अपने वॉलेट का उपयोग करके हर बार मैन्युअल रूप से अपने वॉलेट बैलेंस को टॉप अप किए बिना कई भुगतान कर सकते हैं।

सेट ऑटो टॉप-अप’ वॉलेट विकल्प पर क्लिक

एक बार यूपीआई ई-मैंडेट सेट हो जाने के बाद, उपयोगकर्ताओं को अपना वॉलेट लोड करने या भुगतान करने के लिए हर बार कोई पिन दर्ज करने या ओटीपी की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं होती है। ग्राहकों को 1000 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक की ऑटो टॉप-अप राशि दर्ज करनी होगी और स्क्रीन के नीचे’टॉप-अप और सेट ऑटो टॉप-अप’ वॉलेट विकल्प पर क्लिक करना होगा और यूपीआई पिन दर्ज करना होगा।

फोनपे के कोरोना बीमा की मांग बढ़ी

Check Also

The Government of India has issued a commemorative postage stamp in honour of the late Shri Tejmal Ji Mangal, founder of the Mangal Parivar.

भारत सरकार ने मंगल परिवार के संस्थापक स्वर्गीय तेजमल मंगल के सम्मान में जारी किया स्मारक डाक टिकट

जयपुर. भारत सरकार ने गुजरात के प्रतिष्ठित ‘मंगल परिवार’ की व्यावसायिक विरासत को सम्मानित करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *