बुधवार, मई 13 2026 | 08:12:30 AM
Breaking News
Home / रीजनल / प्रदेश की जेलों में 6 मिनीबस एवं 10 एम्बुलेंस होंगी उपलब्ध

प्रदेश की जेलों में 6 मिनीबस एवं 10 एम्बुलेंस होंगी उपलब्ध

कारागृहों में होगा सुविधाओं का विस्तार, विभिन्न कार्यों के लिए 2.36 करोड़ रूपए की स्वीकृति

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के विभिन्न कारागृहों में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए 2.36 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। इस राशि से प्रदेश के विभिन्न कारागृहों के लिए 6 मिनीबस एवं 10 एम्बुलेंस की खरीद की जाएंगी।

गहलोत की इस स्वीकृति से दौसा जिले के केन्द्रीय कारागृह श्यालावास, जिला कारागृह धौलपुर, हनुमानगढ़, बूंदी, सीकर तथा भीलवाड़ा में 26 या 32 सीटर मिनी बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, कैदियों के लिए चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करते हुए 10 एम्बुलेंस की खरीद करने का निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट मंे कारागृहों में सुविधाओं के विस्तार के लिए घोषणा की थी।

Check Also

Governor Haribhau Bagde to visit Mylavas tomorrow: To participate in Brahmarishi Kheteshwar Gurukul's annual festival 'Dharaohar 2026'

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का मायलावास दौरा: ब्रह्मऋषि खेतेश्वर गुरुकुल के वार्षिक उत्सव ‘धरोहर 2026’ में होंगे शामिल

बालोतरा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार को बालोतरा जिले के मायलावास प्रवास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *