गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 08:59:44 AM
Breaking News
Home / रीजनल / जयपुर में 16 को होगा मीडिया के सामने चुनौतियों पर चिंतन
Reflection on challenges facing media will be held in Jaipur on 16thReflection on challenges facing media will be held in Jaipur on 16th

जयपुर में 16 को होगा मीडिया के सामने चुनौतियों पर चिंतन

जयपुर। इंडियन फेडरेशन ऑफ स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स नई दिल्ली (Indian Federation of Small and Medium Newspapers New Delhi) की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जयपुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम जयपुर के झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में होगा। देश के मौजूदा हालात और मीडिया के सामने चुनौतियां विषय पर मूर्धन्य व विद्वान विषय विशेषज्ञ पत्रकार व संपादक विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम में देशभर से पत्रकार, छोटे, मन्झोले व मध्यम समाचार पत्र -पतिकाओ के संपादक और प्रशिक्षु पत्रकार सहित पत्रकारिता में डिप्लोमा व डिग्री ले रहे युवाओं को भी आमंत्रित किया गया हैं।

 

संस्था की संस्थापक पुष्पा पाण्डेया और कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू सुराना ने बताया कि संस्था पिछले 40 साल से देशभर में लघु, मन्झोले व मध्यम समाचार ‌पत्र -पतिकाओ की आवाज बुलंद कर रही है। पत्रकार और सरकार के मध्य सेतु बनकर तमाम समस्याओं का निस्तारण, विज्ञापन नीति, न्यूज प्रिन्ट नीति, पत्रकार मान्यता नीति आदि में नीतिगत निर्णय में अहम भूमिका निभाई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री डा. किरोड़ी लाल मीणा, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम करेंगे। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सिविल लाइंस विधायक व संपादक गोपाल शर्मा, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा होगी, मुख्य वक्ता होंगे।

Check Also

Lottery for firecracker shops in Balotra tomorrow, 749 applications received for 50 shops

बालोतरा में कल पटाखा दुकानों की लॉटरी, 50 दुकानों के लिए मिले 749 आवेदन

पंचायत समिति सभागार में शाम 3 बजे होगी लॉटरी, लूनी नदी किनारे सजता है पटाखा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *