गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 08:31:48 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / शार्प का 4के अल्ट्रा एचडी कोलेबोरेशन डिस्प्ले लॉन्च
Sharp launches 4K Ultra HD collaboration display

शार्प का 4के अल्ट्रा एचडी कोलेबोरेशन डिस्प्ले लॉन्च

नई दिल्ली। शार्प कॉरपोरेशन (Sharp Corporation) की भारतीय इकाई शार्प बिजनेस सिस्टम्स (Sharp Business systems) ने दुनिया का पहला 4के अल्ट्रा एचडी विंडोज कोलेबोरेशन डिस्प्ले (4K Ultra HD collaboration display) लॉन्च किया। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 11,29,000 रुपए है।  शार्प बिजनेस सिस्टम्स (इंडिया) के प्रबंध निदेशक शिनजी मिनातोगावा ने कहा कि इस विंडोज कोलेबोरेशन डिस्प्ले को पीएन-सीडी701 नाम दिया गया है और इसे खासतौर पर बड़े कॉरपोरेट्स के ऑफिस तथा रिमोट वर्किंग से जुड़ी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

 4के अल्ट्रा एचजी 70 इंच क्लास इंटरेक्टिव डिस्प्ले

इस इंटरेक्टिव डिस्प्ले का मकसद बेहतर स्पेस यूटिलाइजेशन और मीटिंग, बोर्डरूम्स और ट्रेनिंग रूम्स के सेशन के दौरान अधिक प्रोडक्टिव कोलेबोरेशन है। यह डिस्प्ले बिजनेस के लिए माइक्रोसॉफ्ट और स्काइपी के सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इस डिवाइस में 4के अल्ट्रा एचजी 70 इंच क्लास इंटरेक्टिव डिस्प्ले (4K Ultra HD collaboration display) है। इसके अलावा इसमें 12 गुणा 12 वॉट विल्ट इन स्पीकर्स हैं। साथ ही इसमें एक कैमरा, एक इंटरनेट ऑफ थिंग्स सेंसर हब भी है।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *