मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 10:19:45 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / खलनायक का सीक्वल बनायेंगे सुभाष घई
Subhash Ghai will make the sequel of villain

खलनायक का सीक्वल बनायेंगे सुभाष घई

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार सुभाष घई अपनी सुपरहिट फिल्म खलनायक का सीक्वल और कालीचरण की रीमेक बनाना चाहते हैं। सुभाष घई ने बताया कि वह लॉकडाउन के दिनों में आने वाले दो बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जिनमें से एक संजय दत्त स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘खलनायक’ का सीक्वल और दूसरी शत्रुघ्न सिन्हा स्टार ‘कालीचारण’ की रीमेक है।

लॉकडाउन में भी वह 8-10 घंटे व्यस्त

घई ने बताया कि वह लॉकडाउन के दिनों में भी वह 8-10 घंटे व्यस्त रहते है। उन्होंने कहा,‘मैं घंटों तक अपने फिल्म स्कूल के छात्रों से और विभाग के लोगों से बात करता हूं और टीवी शोज, फिल्में देखता हूं। इन सबके बीच लगभग तीन घंटे तक अपनी आने वाली फिल्मों पर काम करता हूं।’ सुभाष घई ने बताया कि वह अपनी सबसे चर्चित फिल्मों में से एक खलनायक के सीक्वल पर काम कर रहे हैं।

कालीचरण की रीमेक बनाने की भी तैयारी

साथ ही कालीचरण की रीमेक बनाने की भी तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि खलनायक के सीक्वल के लिए उनके पास दो स्क्रिप्ट है और पिछले सात महीनों से वो कंटेट क्रिएट करने पर काम कर रहे है। सीक्वल में दिखाया जाएगा कि संजय दत्त का निभाया बल्लू का किरदार जेल से बाहर आ जाता है।

Check Also

Govinda to make a comeback with 'Roopa', shares an interesting story about his lucky number

फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

मुंबई. 1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *