गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 10:38:39 AM
Breaking News
Home / बाजार / उज्जीवन बैंक ने कोटा में परिचालन किया शुरू

उज्जीवन बैंक ने कोटा में परिचालन किया शुरू


कोटा. उज्जीवन स्मॉल फायनेंस बैंक लिमिटेड ने कोटा में अपने बैंकिंग परिचालन शुरू करने की घोषणा की। बैंक की झालावाड़ रोड स्थित शाखा का उद्घाटन भवानी सिंह राजावत (एमकेएस), गिरीराज न्याती (कपड़ा बाजार अध्यक्ष) और ओम मालव (कृषि उपज मण्डी अध्यक्ष) ने किया। बैंक के प्रबन्ध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी समित घोष ने कहा एक दशक तक एक माक्रोफायनेंस इकाई के रूप में ग्राहकों को अपनी सेवाएं प्रदान करने के बाद, मुझे आज कोटा में अपना परिचालन शुरू करने पर काफी खुशी हो रही है। बैंक के रूप में हम अपने ग्राहकों को उत्पादों और सेवाओं की एक विशाल श्रृंखला उपलब्ध करवाएंगे। ग्राहक उज्जीवन के एटीएम नेटवर्क से असीमित लेनदेने करने में सक्षम होंगे और उन्हें बैंक के एटीएम्स पर कुल छह नि:शुल्क लेनदेन उपलब्ध होंगे।

Check Also

Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

5,011 रिवॉर्ड्स का भुगतान; एक घंटे के भीतर 99.2% पेआउट सेटल करने का रिकॉर्ड और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *