गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 08:58:57 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या अस्पताल में एडमिट, 5 दिन पहले हुआ था कोरोना
Aishwarya Rai Bachchan and daughter Aaradhya admitted to hospital, Corona was 5 days ago

ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या अस्पताल में एडमिट, 5 दिन पहले हुआ था कोरोना

जयपुर। पांच दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार रात बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने खुद को कोरोना पॉजिटिव होने की घोषणा ट्विटर हैंडल के जरिेए की थी।

अमिताभ और अभिषेक बच्चन 7 दिन पहले हुए थे भर्ती

अमिताभ और अभिषेक बच्चन को शनिवार को ही मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था। ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन के कोरोना के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर रविवार को सामने आई। हालांकि दोनों में लक्षण नहीं होने के चलते उन्हें घर पर ही आइसोलेट किया गया था।

ऐश्वर्या में कुछ लक्षण पाए गए

जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या में कुछ लक्षण पाए गए हैं जिसके बाद मां-बेटी को एडमिट किया गया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि दोनों की तबीयत ठीक है और इलाज शुरू कर दिया गया है।

बिग बी ने ट्वीट कर फैन्स को दिया ये मैसेज

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की तबीयत अस्पताल में सामान्य बताई जा रही है। बिग बी तो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को लगातार संदेश भी दे रहे हैं। हाल ही में अमिताभ ने ट्वीट करके अपने फैन्स के लिए एक इमोशनल नोट लिखा था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “खुशी में, बीमारी में, आप हमारे बहुत करीब और प्यारे रहे हैं, हमारे शुभचिंतक, हमारे फैन्स आपने हमेशा हमें अपना उदार प्रेम दिया, स्नेहभरी देखभाल और प्रार्थनाएं। हम आप सभी के प्रति अपनी कृतज्ञता और आभार व्यक्त करते हैं। इन हालातों में अस्पताल की प्रोटोकॉल, प्रतिबंध!”

Jaya bachchan में नहीं मिले लक्षण

बता दें कि अमिताभ बच्चन की सेहत की बेहतरी के लिए उनके फैन्स लगातार दुआ कर रहे हैं। तमाम जगहों पर तो उनकी अच्छी सेहत के लिए पूजा पाठ और हवन करने की खबरें भी सामने आई हैं।  को छोड़ दें तो परिवार के तकरीबन सभी सदस्य इस वक्त नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं और सभी का कोविड-19 का इलाज चल रहा है।

अमिताभ बच्चन हुए कोरोना संक्रमित, मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती

Check Also

World Television Premiere of 'Ginny Weds Sunny 2' on &pictures on 16th October

एंड पिक्चर्स पर ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 16 अक्टूबर को 

मुंबई. जब बिल्कुल अलग स्वभाव के दो लोग शादी के बंधन में बंध जाते हैं, तो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *