शनिवार , मई 04 2024 | 05:36:25 PM
Breaking News
Home / ब्रेकिंग / मुंबई में 2 बड़े हादसे

मुंबई में 2 बड़े हादसे

मुंबई में लगातार हो रही बारिश की वजह से शनिवार देर रात हुई लैंडस्लाइड की 2 घटनाओं में 15 लोगों की मौत हो गई। 12 लोगों ने चेंबूर इलाके में और 3 ने विक्रोली में जान गंवाई। चेंबूर हादसे में 16 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। यहां पांच मकान ढह गए। NDRF की टीम मलबा हटा रही है। हादसा देर रात 12:30 बजे हुआ। इस वक्त लोग अपने घरों में सो रहे थे। NDRF इंस्पेक्टर राहुल रघुवंश ने बताया कि चेंबूर में उनकी टीम ने मलबे से 2 शव बरामद किए। उनके पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग 10 शव निकाल चुके थे। कम से कम 7 और लोगों के फंसे होने की आशंका है। उधर, NDRF के डिप्टी कमांडेंट आशीष कुमार ने बताया कि विक्रोली में मलबे में 5-6 लोगों का अनुमान है।

चेंबूर का यह भरत नगर इलाका काफी ऊंचाई पर है। NDRF को यहां पहुंचने में दिक्कत हुई। इससे रेस्क्यू कुछ देरी से शुरू हो सका।

चेंबूर के इस इलाके में संकरी गलियां, इससे रेस्क्यू में मुश्किल
चेंबूर में जिस जगह हादसा हुआ वहां संकरी गलियां हैं। यह कुछ ऊंचाई पर भी है। इसकी वजह से NDRF की टीम को वहां पहुंचने में मुश्किल आई। एंबुलेंस को तो बस्ती से कुछ बाहर ही खड़ा किया गया। यहां अभी राहत और बचाव का काम चल रहा है। इसमें स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है। एक चश्मदीद ने बताया कि हादसा शनिवार रात 12:30 बजे हुआ। मलबे में बच्चे भी दबे थे। हमने कई लोगों को मलबे से निकाला और घायलों को रिक्शे से अस्पताल पहुंचाया।

लैंडस्लाइड के चलते मकान ढह गए हैं। इनमें रखा सामान टूट-फूट गया है। आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

Check Also

सोनालीका ने सर्वाधिक 16.1% बाजार हिस्सेदारी दर्ज की

नई दिल्ली. भारत से ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में नंबर 1 ब्रांड सोनालीका ट्रैक्टर्स कृषि मशीनीकरण की दिशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *