गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 07:57:36 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / भारतीय मूल के पिचाई बने अल्फाबेट के सीईओ, जानिए कितनी है संपत्ति

भारतीय मूल के पिचाई बने अल्फाबेट के सीईओ, जानिए कितनी है संपत्ति

नई दिल्ली| गूगल के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई अब गूगल के साथ ही उसकी पैरेंट कंपनी अल्फाबेट का काम भी संभालेंगे। जानकारों कहना है कि उनकी काबिलियत और मेहनत के कारण उन्हें अल्फाबेट का सीईओ बनाया गया है। पिचाई मूल रूप से तमिलनाडु के मदुरै से हैं और उनकी उम्र 46 वर्ष है।

कुल संपत्ति

सेलिब्रेटी और बिजनेस लीडर्स की कमाई से जुड़े आंकड़े पेश करने वाले पोर्टल सेलिब्रिटीनेटवर्थ डॉट कॉम के मुताबिक पिचई के पास कुल 60 करोड़ डॉलर यानी करीब 43,200 करोड़ रुपये की संपत्ति है और वे दुनिया के सबसे अमीर कॉरपोरेट कार्यकारियों में से एक हैं। जानकारों का कहना है कि पिछले दो साल में पिचई ने कोई इक्विटी शेयर नहीं लिया है। खबरों के मुताबिक पिचाई ने इसके लिए कहा था कि उन्हें लगता है कि उन्हें उचित वेतन मिल रहा है। वहीं ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2014 में पिचई को करीब 25 करोड़ डॉलर का रेस्ट्रिक्टेड शेयर मिले थे।

साल 2018 में पिचाई को 19 लाख डॉलर का भुगतान

अगले साल उन्हें गूगल के सीईओ के रूप में प्रोन्नत किया गया था। इसके साथ ही उन्हें 10 करोड़ डॉलर के रेस्ट्रिक्टेड शेयर प्राप्त हुए थे। पिचई को 2016 में भी 20 करोड़ डॉलर के स्ट्रिक्टेड शेयर मिले थे। इसके बाद उन्होंने बतौर सीईओ 6,50,000 डॉलर का सालाना वेतन और अन्य सुविधाएं प्राप्त की। कंपनी ने साल 2018 में पिचाई को कुल 19 लाख डॉलर का भुगतान किया था।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *