गुरुवार, जुलाई 30 2026 | 09:36:42 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / आईंस्टीन के सिद्धांत को चुनौती देने वाले वशिष्ठ नारायण सिंह पर बायोपिक

आईंस्टीन के सिद्धांत को चुनौती देने वाले वशिष्ठ नारायण सिंह पर बायोपिक

नई दिल्ली| देश के महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह जिन्होंने आईंस्टीन के सिद्धांत को चुनौती दे डाली थी बीते महीने ही दुनिया को अलविदा कह गए। अब इस महान शख्‍स की प्रतिभा को लोगों के सामने लाने के लिए फिल्म निर्माता नीरज पाठक ने उनकी बायोपिक बनाने की घोषणा की साथ ही कहा कि वह जल्‍द ही महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह पर फ‍िल्‍म बनाने जा रहे हैं। एक साकक्षातकार के दौरान नीरज ने बताया कि इस बायोपिक के लिए उनके परिवार से बात हो गई है। नीरज ने कहा कि यह फ‍िल्‍म उनके जीते जी शुरू नहीं हो सकी इस बात का दुख है, लेकिन अब यह उनकी श्रद्धांजलि के रूप में बनायी जाएगी।

ये अभिनेता निभा सकते हैं इनका किरदार

नीरज ने बताया कि इस किरदार के लिए अभिनेता अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, आमिर खान से लेकर ऋतिक रोशन में से कोई एक वशिष्ठ नारायण सिंह का किरदार निभा सकता है। फिलहाल, इन अभिनेताओं के नाम पर विचार किया जा रहा है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की मशहूर कंपनी एक्सेल इंटरटेनमेंट इस फिल्म को प्रोड्यूस करेगी।

नारायण सिंह ने आईंस्टीन को दी थी चुनौती

गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह ने महान वैज्ञानिक आईंस्टीन के सापेक्षता के सिद्धांत को चुनौती दी थी। उनका गणित इतना सटीक था कि लोग हैरान रह जाते थे। कहा जाता है कि एक अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा में अपोलो के लॉन्चिंग के पहले सभी कंप्यूटर अचानक बंद हो गये थे। जब कंप्यूटर दोबारा ठीक हुए तो उनका और कंप्यूटर का कैलकुलेशन बराबर ही था।

Check Also

Govinda to make a comeback with 'Roopa', shares an interesting story about his lucky number

फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

मुंबई. 1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *