गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 08:58:53 AM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / आप नवरात्र के व्रत में भी खा सकते हैं ये इडली, बनाने की विधि है बहुत ही आसान

आप नवरात्र के व्रत में भी खा सकते हैं ये इडली, बनाने की विधि है बहुत ही आसान

जयपुर। इडली का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है, हम आपको यहां एक ऐसी इडली बनाना बता रहे हैं जिसे नवरात्र के व्रत में भी खाया जा सकता है। इसे समा के चावल से तैयार किया जाता है, कुछ लोग इसे व्रत वाली इडली भी कहते हैं। इसे बनाने की विधि बहुत ही आसान है, आइए जानते हैं व्रत वाली इडली बनाने की विधि

सामग्री

समा के चावल – 250 ग्राम
साबूदाना – आधा कप
बेकिंग सोडा – 2 चुटकी
सेंधा नमक स्वादानुसार

विधि

व्रत वाली इडली बनाने के लिए सबसे पहले समा के चावल और साबूदाने को कुछ घंटों के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद इसे पानी से निकालकर मिक्सी में पीसकर पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। इस पेस्ट में सेंधा नमक और बेकिंग पाउडर मिलाएं और सांचे में घोल डालकर इडली बनाकर तैयार कर लें। इसे आप नारियल की चटनी या हरे धनिए की चटनी के साथ खा सकते हैं।

Check Also

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में स्वामी विवेकानंद के विचारों की आज के समय में रिलिवेंस पर बुक टॉक

जयपुर. आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में “स्वामी विवेकानंद फॉर आवर टाइम्स” पुस्तक पर स्पेशल बुक टॉक का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *