गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 07:19:59 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस को ग्रेट मैनेजर पुरस्कार

भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस को ग्रेट मैनेजर पुरस्कार

नई दिल्ली। जीवन बीमा क्षेत्र की कंपनी भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस को उत्कृष्ट मैनेजेरियल प्रदर्शन के लिए ‘कंपनीज विद ग्रेट मैनेजर्स अवार्ड से नवाजा गया है। भारती एक्सा लाइफ  इंश्योरेंस के हेड (ह्यूमन रिसोर्सेस) जयशंकर बालन ने कहा कि कंपनी को यह सम्मान ग्रेट मैनेजर अवाड्र्स 2019 के चौथे संस्करण में दिया गया। यह एक पीपुल बिजनेस अभियान है, जो उत्कृष्ट संगठनों को पहचानकर उन्हें सम्मानित करता है। कंपनी को इस मामले में 20 कंपनियों की सूची में स्थान मिला है। यह स्थान कंपनी को पीपुल एवं चेंज मैनेजमेंट के व्यवसाय में प्रबंधकीय उत्कृष्टता के लिए मिला है। कंपनी को व्यक्तिगत प्रबंधकीय उत्कृष्टता के लिए ‘हंट फॉर ग्रेट मैनेजर्सÓ श्रेणी में और दो पुरस्कार मिले हैं। ये दो नेतृत्वकर्ता भारत में सर्वोच्च 51 मैनेजरों की सूची में भी आए हैं।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *