शुक्रवार, मई 01 2026 | 12:59:17 AM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / बीएसडीयू के प्रोफेसर चांसलर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

बीएसडीयू के प्रोफेसर चांसलर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

जयपुर| भारतीय स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डॉ (ब्रिगेडियर) सुरजीतसिंह पाब्ला को हाल ही जयपुर में आयोजित एक समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। एम्प्लॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान की ओर से आयोजित बेस्ट एम्प्लॉयर ऑफ द ईयर-2018 अवार्ड समारोह के दौरान डॉ (ब्रिगेडियर) सुरजीतसिंह पाब्ला को सम्मानित किया गया। प्रदेश में स्किल डेवलपमेंट की दिशा में असाधारण योगदान और विद्यार्थियों को स्किल डेवलपमेंट से संबंधित पाठ्यक्रम चुनने के लिए प्रेरित करने के लिहाज से डॉ. पाब्ला को यह सम्मान दिया गया। एम्प्लॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान ने अपने 55वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में उद्योग जगत के बेस्ट एंटरप्रेन्योर्स और लीडर्स को सम्मानित किया।

इन्हें भी मिले पुरस्कार

राजस्थान भर के कई नियोक्ताओं और कंपनियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए। पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के उद्योग मंत्री परसादीलाल मीणा थे। अन्य विशिष्ट अतिथियों में शामिल थे- राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के मानद सचिव डॉ. के. एल. जैन, राजस्थान प्रदेष कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव अरोड़ा, श्रम आयुक्त डॉ समित शर्मा और उद्योग आयुक्त मुक्तानंद अग्रवाल।

Check Also

Allen Jaipur Classroom Student is the best city topper in JEE-Main

जेईई-मेन में एलन जयपुर क्लासरूम स्टूडेंट श्रेष्ठ सिटी टॉपर

जयपुर शहर के सभी 5 टॉप स्टूडेंट्स एलन जयपुर क्लासरूम से जयपुर.  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *