गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 08:33:46 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / मलाला यूसुफजई की बायोपिक के निर्देशक को जारी हुआ फतवा

मलाला यूसुफजई की बायोपिक के निर्देशक को जारी हुआ फतवा

नई दिल्ली| नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित पाकिस्तानी कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई के जीवन पर आधारित फिल्म गुल मकई (movie Gul Makai) के निर्देशक अमजद खान के खिलाफ फतवा जारी हुआ है। उनके खिलाफ जारी फतवे में नोएडा के रहने वाले मुस्लिम इमाम ने फिल्म के पोस्टर पर आपत्ति जताते हुए कुरान का अपमान करने का आरोप लगाया है। इस मामले पर निर्देशक अमजद खान ने कहा- ‘नोएडा के रहने वाले एक व्यक्ति ने फिल्म के पोस्टर पर आपत्ति जताते हुए फतवा जारी कर दिया है। फिल्म गुल मकई के पोस्टर में मलाला एक किताब पकड़े हुए ब्लास्ट के पास खड़ी है। उस व्यक्ति को लगता है कि वह किताब कुरान है और हमने एक पवित्र किताब का अपमान किया है। वह व्यक्ति मुझे काफिर बुला रहा है। मेरी ओर से कोशिश जारी है कि उनसे बात कर सकूं और बता सकूं कि वह एक अंग्रेजी किताब है।’

यह फिल्म बनाने का क्या मतलब

खान ने कहा- ‘इस मामले में मैंने रिपोर्ट कर दी है। मुझे लगता है कि वे बात को समझ नहीं पाए। मेरी यह फिल्म शांति के मुद्दे से जुड़ी हुई है। अगर उनके खिलाफ मैं पुलिस के पास मामला दायर करता हूं तो उन्हें जेल हो सकती है और ऐसे में यह फिल्म बनाने का क्या मतलब होगा।’

Check Also

World Television Premiere of 'Ginny Weds Sunny 2' on &pictures on 16th October

एंड पिक्चर्स पर ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 16 अक्टूबर को 

मुंबई. जब बिल्कुल अलग स्वभाव के दो लोग शादी के बंधन में बंध जाते हैं, तो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *