गुरुवार, जुलाई 30 2026 | 02:05:12 PM
Breaking News
Home / बाजार / खुशखबरी! 10 बजे नहीं, अब 9 बजे खुलेंगे सभी सरकारी बैंक

खुशखबरी! 10 बजे नहीं, अब 9 बजे खुलेंगे सभी सरकारी बैंक

जयपुर। बैंक के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है. आमतौर पर सरकारी बैंकों(PSU Banks) में कामकाज 10 बजे के बाद ही शुरू होता है. ऐसे में वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) के बैंकिंग डिवीजन ने फैसला किया है कि सभी सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) सुबह 9 बजे खुल जाएंगे. दरअसल, देशभर के बैंकों के खुलने के समय को एक समान करने के मकसद से केंद्रीय वित्त मंत्रालय के बैंकिंग डिवीजन ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए जून में बैठक की थी. इस बैठक में तय हुआ था कि बैंक शाखाएं ग्राहकों की सुविधा के हिसाब से खुलनी चाहिए. इसमें बैंक शाखाओं के खुलने के समय में बदलाव को मंजूरी दी गई है.

IBA ने 24 जून को ग्राहक सुविधा पर गठित उपसमिति की बैठक में बैंक शाखा खुलने के लिए तीन विकल्प दिए. पहला, सुबह नौ से दोपहर तीन बजे, दूसरा सुबह 10 से शाम चार बजे और तीसरा, सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक. IBA ने बैंकों से कहा है कि 31 अगस्त तक जिला स्तरीय ग्राहक समन्वय समिति की बैठक कर समय तय कर लें और उसकी सूचना स्थानीय समाचार पत्र में भी दें.

Check Also

HDFC Bank and Marwari University sign MoU in a major step towards preparing future banking leaders

फ्यूचर बैंकिंग लीडर्स तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम, HDFC बैंक और मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू

राजकोट. HDFC बैंक लिमिटेड ने छात्रों के लिए मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू  (MoU) पर हस्ताक्षर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *