गुरुवार, जुलाई 30 2026 | 07:09:04 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / हीरो इलेक्ट्रिक के ऑफर की घोषणा
Hero Electric's offer announcement

हीरो इलेक्ट्रिक के ऑफर की घोषणा

नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक टूव्हीलर्स में मार्केट लीडर हीरो इलेक्ट्रिक (Hero Electric’s) ने केवल ऑनलाइन स्कीम के दौरान खरीदे गए अपने सभी उत्पादों पर (फ्लैश लेड-एसिड लो स्पीड मॉडल को छोड़कर) अपनी तरह के पहले 3-दिवसीय रिटर्न ऑफर (नियम व शर्तें लागू) की घोषणा की। यदि ग्राहक उत्पाद खरीदे जाने के 3 दिन के अंदर उसे वापस करते हैं, तो उन्हें संपूर्ण राशि लौटा दी जाएगी। हीरो इलेक्ट्रिक (Hero Electric’s) ने 31 मई तक अपने उत्पादों पर अपने ऑनलाईन ऑफर का दूसरा चरण प्रस्तुत किया।

ग्राहकों को मिलेगा कैश डिस्काउंट

सोहिंदर गिल, सीईओ, हीरो इलेक्ट्रिक ने कहा, हमें हीरो इलेक्ट्रिक (Hero Electric’s) के लिए खरीदारों का रूझान देखकर खुशी हुई। प्रदूषण मुक्त वाहन हमारे पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में मदद करते हैं तथा हवा को स्वच्छ रख परिवारों को सेहतमंद रखने में ग्राहक अपना योगदान दे सकते हैं। हीरो इलेक्ट्रिक (Hero Electric’s) स्कूटर (फ्लैश लेड एसिड लो स्पीड मॉडलों को छोड़कर) खरीदने वाले सभी ग्राहकों को 4000 रु. का इंस्टैंट कैश डिस्काउंट मिलेगा। जबकि ग्लाईड के ग्राहकों को 3000 रु. का कैश डिस्काउंट मिलेगा। किसी भी मॉडल के लिए बुकिंग की राशि 2,999 रु. है।

Check Also

Power hitter Ishan Kishan joins hands with Ai+ smartphone

पावर हिटर ईशान किशन ने Ai+ स्मार्टफोन के साथ मिलाया हाथ

एक ऐसा स्मार्टफोन जो कभी समझौता नहीं करता और एक ऐसा खिलाड़ी जिसने कभी सीमाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *