गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 08:25:26 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / खाना डिलिवरी कारोबार में उतरी एमेजॉन
Amazon enters food delivery business

खाना डिलिवरी कारोबार में उतरी एमेजॉन

जयपुर। ई-कॉमर्स दिग्गज एमेजॉन (Amazon) ने भारत में ऑनलाइन खाने (food delivery) की आपूर्ति के बाजार में प्रवेश करने का औपचारिक ऐलान कर दिया है। एमेजॉन फूड (Amazon Food) नाम से इस सेवा की शुरुआत आज से बेंगलूरु के चुनिंदा इलाकों में की गई है। कंपनी निकट भविष्य में अन्य शहरों में इस सेवा का विस्तार करने की योजना बना रही है। कंपनी के स्वच्छता प्रमाणन मानदंड पर खरे उतरने वाले चुनिंदा रेस्टोरेंटों और क्लाउड किचन (Restaurant & Cloud Kitchen) से ग्राहक अपने पसंद के व्यंजनों के लिए ऑर्डर दे सकते हैं।

स्विगी और जोमैटो से सीधा मुकाबला

एमेजॉन को खाने की डिलिवरी कारोबार में पहले से स्थापित टेनसेंट समर्थित स्विगी (Sweggy) और अलीबाबा (Alibaba) के सहयोग वाली जोमैटो (Zomoto) आदि से सीधा मुकाबला करना होगा। हालांकि कोविड महामारी (Corona Virus) के कारण इन दोनों कंपनियों के कारोबारी मॉडल में काफी व्यवधान आया है क्योंकि लोग इन दिनों बाहर से खाना मंगाने से परहेज कर रहे हैं। इसकी वजह से कंपनियों को अपने कर्मचारियों की भी छंटनी करनी पड़ी है।

ग्राहकों की थी डिमांड

एमेजॉन के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘ग्राहक कुछ समय से हमसे कह रहे हैं कि वे एमेजॉन से अन्य जरूरी चीजों को खरीदने के अलावा उससे तैयार खाने का ऑर्डर भी मंगाना चाहेंगे। यह मौजूदा समय में मुफीद भी है क्योंकि लोग सुरक्षा की दृष्टि से अपने घरों में रह रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि हम उच्चतम सुरक्षा के मानकों का पालन करते हैं और अपने ग्राहकों को सुरक्षित और खुशनुमा अनुभव प्रदान करते हैं।

सैंकड़ों रेस्टोरेंट और क्लाउड किचन एमेजॉन पर उपलब्ध

बेंगलूरु में चुनिंदा इलाकों में अडिगास (Adigas), खिचड़ी एक्सपेरिमेंट (Khichdi Experiment) और बेहरोज बिरयानी (Behroz Biryani) जैसे सैंकड़ों रेस्टोरेंट और क्लाउड किचन (Restaurant & Cloud Kitchen) एमेजॉन  (Amazon Food) पर उपलब्ध हैं। कंपनी ने स्वादिष्ट व्यंजनों की आपूर्ति के लिए कैलिफोनियो बरिटो, केवेंटर्स जैसे रेस्टोरेंज शृंखला और रेडिसन एवं मैरियट जैसे पांचसितारा होटल शृंखलाओं के साथ साझेदारी की है। गूगल और बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय फूड टेक उद्योग (Indian Food Tech Industries) सालाना 25 से 30 फीसदी चक्रवृद्घि दर से विकास कर रहा है और 2022 के अंत तक इसके 800 करोड़ डॉलर तक पहुंचने का अनुमार है।

लॉकडाउन 4.0 में रेस्टोरेंटों को डिलिवरी की अनुमति

लॉकडाउन के चौथे चरण (Lockdown 4.0) में रेस्टोरेंटों (Restaurants) को केवल डिलिवरी सेवा (Delivery Service) के लिए खोलने की अनुमति (Permission) दी गई है। इस बीच, स्विगी (Sweggy) और जोमैटो (Zomoto) ने आवश्यक वस्तुओं की डिलिवरी शुरू कर दी है। ताकि रेस्टोरेंट डिलिवरी कारोबार में आई कमी की भरपाई की जा सके। हालांकि कम्युनिटी प्लेटफॉर्म लोकलसर्किल्स के अनुसार इस क्षेत्र की अधिकांश कंपनियों की आय अप्रैल और मई में 75 फीसदी तक घट गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि एमेजॉन (Amazon Food) के कदम से खाने की डिलिवरी के क्षेत्र में वह ग्राहकों के बड़े हिस्से पर कब्जा जमा सकती है। अगर वह देश भर में इसका सफल परिचालन करती है।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *