गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 10:06:37 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / जियोब्लैकरॉक को म्यूचुअल फंड बिजनेस के लिए मिली SEBI की मंजूरी

जियोब्लैकरॉक को म्यूचुअल फंड बिजनेस के लिए मिली SEBI की मंजूरी

सिड स्वामीनाथन को मिली नई एसेट मैनेजमेंट कंपनी के MD और CEO की जिम्मेदारी

मुंबई. जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को भारत में म्यूचुअल फंड बिजनेस के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है। यह कंपनी जियो फाइनेंस सर्विसेस लिमिटेड और ब्लैकरॉक कंपनी का सयुंक्त उद्यम है। उम्मीद की जा रही है कि अब जल्द ही कंपनी भारतीय म्यूचुअल फंड बाजार में कदम रख देगी। सिड स्वामीनाथन को जियोब्लैकरॉक ने कंपनी का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।
जेएफएसएल की गैर-कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने कहा: “ब्लैकरॉक के पास वैश्विक निवेश विशेषज्ञता है तो जियो के पास डिजिटल-फर्स्ट इनोवेशन, ब्लैकरॉक के साथ हमारी यह साझेदारी एक सशक्त साझेदारी है। साथ मिलकर, हम हर भारतीय के लिए निवेश को सरल, सुलभ और समावेशी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुझे विश्वास है कि जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट भारत में वित्तीय सशक्तीकरण के भविष्य को आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”
ब्लैकरॉक में इंटरनेशनल हेड रेचल लॉर्ड ने कहा: “आज भारत में एसेट मैनेजमेंट एक खास मुकाम पर खड़ा है। जियोब्लैकरॉक सीधे निवेशकों को कम लागत पर संस्थागत गुणवत्ता वाले उत्पाद प्रदान करने, भारत में अधिक लोगों को पूंजी बाजारों तक पहुंच बनाने में मदद करेगा। अपने साझेदार JFSL के साथ, हम भारत को, एक बचतकर्ताओं के देश की छवि से निकाल कर ‘निवेशकों का देश’ बनाने में योगदान देने को तैयार हैं।”
ब्लैकरॉक में इंटरनेशनल इंडेक्स इक्विटी के पूर्व प्रमुख रहे सिड स्वामीनाथन जिन्हें अब जियोब्लैकरॉक की जिम्मेदारी मिली है, 1.25 ट्रिलियन डॉलर के एसेट मैनेज कर चुके हैं। अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ” मुझे जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट का नेतृत्व करने और निवेशकों की निवेश क्षमता को बढ़ाकर, भारत में एसेट मैनेजमेंट को नई दिशा देने का सम्मान मिला है। जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट का लक्ष्य पूरे भारत में निवेशकों को संस्थागत गुणवत्ता वाले निवेश उत्पादों प्रदान करना है।“

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *