गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 10:39:43 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / सत्वा सुखन लाइफकेयर ने FY25 में शानदार परिणाम दर्ज किए; ₹48 करोड़ के राइट्स इश्यू से पूंजी मजबूत करने की तैयारी

सत्वा सुखन लाइफकेयर ने FY25 में शानदार परिणाम दर्ज किए; ₹48 करोड़ के राइट्स इश्यू से पूंजी मजबूत करने की तैयारी

मुंबई. अरोमा और होम डेकोर उत्पादों की अग्रणी निर्माता कंपनी सत्वा सुखन लाइफकेयर लिमिटेड ने अपने पूंजी आधार को मजबूत करने और विस्तार की अगली चरण की योजनाओं के तहत ₹48 करोड़ के राइट्स इश्यू की घोषणा की है। यह इश्यू ₹1.00 प्रति राइट्स इक्विटी शेयर की कीमत पर किया जा रहा है, जिसमें कुल 48 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे।

 

यह राइट्स इश्यू पात्र शेयरधारकों को 9 मई 2025 की रिकॉर्ड तिथि के अनुसार उनके पास मौजूद 2 पूर्णतः चुकता शेयरों पर 5 राइट्स इक्विटी शेयर के अनुपात में मिलेगा। इश्यू 28 मई 2025 से 26 जून 2025 तक 30 दिनों के लिए खुला रहेगा, और इसकी अंतिम तिथि बढ़ाई नहीं जाएगी।

 

SEBI के दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी अधिकारों और आवंटन को केवल डिमैट फॉर्म में संसाधित किया जाएगा। फ्रा‍क्शनल एंटाइटलमेंट को नजरअंदाज किया जाएगा, लेकिन पात्र निवेशकों को अतिरिक्त शेयरों के लिए आवेदन करने पर अधिमान्य विचार मिल सकता है, यदि उपलब्धता हो।

 

कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री मित टी ब्रह्मभट्ट ने कहा: “यह राइट्स इश्यू हमारे विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्राप्त पूंजी से हम अपने संचालन का विस्तार, उत्पाद नवाचार और बाज़ार उपस्थिति को और मजबूत कर पाएंगे। FY25 में हमारी मजबूत वित्तीय प्रदर्शन हमारे दीर्घकालिक विजन और मूल्य सृजन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

 

राइट्स एंटाइटलमेंट डिमैट खातों में क्रेडिट होने के बाद, उन्हें आंशिक या पूर्ण रूप से स्टॉक एक्सचेंज तंत्र या ऑफ-मार्केट ट्रांसफर के माध्यम से त्यागा जा सकता है। बाजार आधारित त्याग की अंतिम तिथि 20 जून 2025 (शुक्रवार) है।

 

FY25 की चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 74.8% बढ़कर ₹84.22 लाख हो गया, जबकि ऑपरेशंस से राजस्व 6% बढ़कर ₹105.16 लाख रहा। पूरे वर्ष में कंपनी ने और भी शानदार प्रदर्शन किया – शुद्ध लाभ में 109.1% की वृद्धि के साथ ₹248.94 लाख और ऑपरेशंस से कुल राजस्व 48.1% बढ़कर ₹526.30 लाख तक पहुंच गया।

 

यह लगातार लाभ और राजस्व में वृद्धि कंपनी की ऑपरेशनल एफिशिएंसी और इसके उत्पादों की बाज़ार में बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है। राइट्स इश्यू से कंपनी का उद्देश्य निवेशकों की भागीदारी को और गहरा करना तथा उपभोक्ता जीवनशैली और वेलनेस स्पेस में भविष्य के अवसरों को भुनाने के लिए मजबूत वित्तीय आधार सुनिश्चित करना है।

 

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *