गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 07:58:22 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / लाईकी का 1 किमी 1 डे अभियान

लाईकी का 1 किमी 1 डे अभियान

नई दिल्ली। चुस्त रहने की जरूरत के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए सिंगापुर स्थित बीगो टेक्नॉलॉजी के अग्रणी शॉर्ट वीडियो क्रिएशन प्लेटफॉर्म, लाईकी (likee app) ने 1किमी1डे अभियान लॉन्च किया है। यह अभियान लाईकीयर्स को अपने एक्सक्लुसिव मैराथन स्टिकर का रचनात्मक इस्तेमाल करने और रनिंग की प्रतियोगिता में वर्चुअल प्रतिभागिता द्वारा यह प्रतियोगिता जीतने के लिए आमंत्रित कर रहा है। इसमें भाग लेने के लिए यूजर मैराथन स्टिकर प्राप्त कर गनशॉट की आवाज सुनते ही रेस शुरू कर सकते हैं।

अभियान को अभी तक 34.2 मिलियन व्यू

इस अभियान को अभी तक 34.2 मिलियन व्यू मिल चुके है और इसमें 69,000 से ज्यादा फैंस हिस्सा ले चुके हैं। यह अभियान उस समय शुरू किया गया है, जब भारत में स्वास्थ्य व स्वास्थ्य देखभाल की सुविधाओं पर पहले के मुकाबले ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। लाईकी हिंदी, तमिल, मराठी, तेलुगू, गुजराती, बंगाली, कन्नड़, मलयालम और पंजाबी जैसी विविध भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *