शुक्रवार, अक्तूबर 30 2026 | 07:15:35 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / मिंत्रा बिग फैशन फेस्टिवल 23 सितंबर से शुरु

मिंत्रा बिग फैशन फेस्टिवल 23 सितंबर से शुरु

नई दिल्ली : मिंत्रा ने भारत के सबसे भव्य फेस्टिव फैशन धमाका, ‘बिग फैशन फेस्टिवल’ के आगमन की घोषणा की। यह फैशन फेस्टिवल 23 सितंबर को शुरू होगा। बिग फैशन फेस्टिवल के तीसरे संस्करण में पिछले संस्करण के मुकाबले 1.5 गुना ज्यादा स्टाईल होंगे और यहां पर 6,000 से ज्यादा ब्रांड बेहतरीन ऑफरों के साथ पूरे परिवार की फेस्टिव शॉपिंग की जरूरतों को पूरा करेंगे। बिग फैशन फेस्टिवल (बीएफएफ) का यह संस्करण हर आयु समूह के लोगों को विभिन्न श्रेणियों और मूल्य वर्गों में विस्तृत संग्रह प्रदान करेगा और इन त्योहारों पर हर तरह के फैशन के लिए मुख्य केंद्र बन जाएगा।

देश में फेस्टिव शॉपिंग के जोश का जश्न मनाते हुए इस ईवेंट में पिछले सालों के मुकाबले ज्यादा मांग प्राप्त होने की उम्मीद है। इस मांग को पूरा करने के लिए प्लेटफॉर्म की टेक क्षमताओं को बढ़ाकर पीक ट्रैफिक में हर मिनट 13,000 ऑर्डर संभालने में समर्थ बनाया गया है। इस साल यह प्लेटफॉर्म विभिन्न योजनाएं भी प्रदान करेगा, जो शोस्टॉपर, बीएफएफ स्पेशल और रिवार्ड्स जैसी त्योहार केंद्रित श्रेणियों का प्रदर्शन करने के लिए बनाई गई हैं।

बिग फैशन फेस्टिवल के बारे में मिंत्रा की सीईओ, नंदिता सिन्हा ने बताया, ‘‘इस साल का फेस्टिव सीज़न हर किसी के लिए खास बनने वाला है। दो सालों तक खामोशी से फेस्टिवल्स का आयोजन करने के बाद, इस साल ज्यादा बड़े स्तर पर और ज्यादा भव्यता के साथ परिवार और दोस्तों को खुशी के क्षण मनाने के लिए लाया जा रहा है। मिंत्रा का बीएफएफ देश में सबसे लोकप्रिय फेस्टिव शॉपिंग सीज़न है और हम इस मेगा ईवेंट के तीसरे सीज़न को और ज्यादा यादगार बनाने के लिए प्रयासरत हैं। इस सीज़न यह फैशन की हर जरूरत का केंद्रबिंदु बन जाएगा। बिग फैशन फेस्टिवल के इस संस्करण के दौरान हमें ईवेंट में 6 मिलियन अद्वितीय ग्राहकों द्वारा शॉपिंग किए जाने की उम्मीद है। हम अपने प्लेटफॉर्म पर 900,0000 ग्राहकों को एक साथ संभालने के लिए तैयार हैं।’’

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *