गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 08:32:07 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / शनिवार से रामानंद सागर की ‘रामायण’ की दूरदर्शन पर वापसी
शनिवार से रामानंद सागर की ‘रामायण’ की दूरदर्शन पर वापसी

शनिवार से रामानंद सागर की ‘रामायण’ की दूरदर्शन पर वापसी

नई दिल्ली। जनता की मांग पर पौराणिक धारावाहिक ‘रामायण’ का दूरदर्शन शनिवार से एक बार फिर प्रसारण करेगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Union Minister Prakash Javadekar) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर कई उपयोगकर्ताओं ने 21 दिन के देशव्यापी बंद के दौरान रामानंद सागर के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ और बी.आर चोपड़ा द्वारा निर्देशित ‘महाभारत’ के प्रसारण की मांग की थी और दो दिन पहले प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने कहा था कि वे इस पर काम कर रहे हैं।

ट्वीट कर दी जानकारी

शुक्रवार को जावड़ेकर ने इस संबंध में ट्वीट किया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि जनता की मांग पर हम कल यानि शनिवार 28 मार्च से डीडी नेशनल पर ‘रामायण’ का प्रसारण करेंगे, एक कड़ी सुबह नौ बजे से 10 बजे और दूसरी रात नौ से 10 बजे प्रसारित होगी।’ जावड़ेकर ने अपने इस ट्वीट के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीआईबी इंडिया और डीडी नेशनल को टैग किया।

प्रसारण के लिए युद्धस्तर पर किया गया है काम

प्रसार भारती के सीईओ ने एक के बाद एक ट्वीट कर जावड़ेकर और सागर परिवार का शुक्रिया अदा किया। शेखर ने कहा, ‘इस वक्त यह संभव कर पाने के लिए सर आपके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आपका शुक्रिया।’ उन्होंने कहा, ‘डीडी अधिकारियों की कार्यनिष्ठ टीम ने इसे संभव करने के लिए कल पूरे दिन और रात काम किया जबकि वे अपने घर और परिवारों से दूर रहे। पूरी टीम की तारीफ करनी चाहिए, जिन्होंने महाकाव्य देखने की दर्शकों की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए युद्धस्तर पर काम किया।’

Check Also

World Television Premiere of 'Ginny Weds Sunny 2' on &pictures on 16th October

एंड पिक्चर्स पर ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 16 अक्टूबर को 

मुंबई. जब बिल्कुल अलग स्वभाव के दो लोग शादी के बंधन में बंध जाते हैं, तो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *