बुधवार, मई 13 2026 | 05:18:35 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / रेंज रोवर अब बनी मेड इन इंडियाः रेंज रोवर हाउस में पेश की जाएगी क्युरेटेड लक्ज़री

रेंज रोवर अब बनी मेड इन इंडियाः रेंज रोवर हाउस में पेश की जाएगी क्युरेटेड लक्ज़री

• रेंज रोवर हाउस पहली बार पहुंचा भारत, कोंकण तट पर अलीबाग में एक्सक्लुज़िव लक्ज़री सेटिंग, भारत में रेंज रोवर हाउस की शुरूआत के साथ आधुनिक एवं परिष्कृत लक्ज़री एसयूवी, रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट को स्थानीय रूप से बनाया जाएगा, जो अब पहली बार भारतीय बाज़ार के लिए एक्सक्लुज़िव रूप से भारत में निर्मित होंगी

भारत: रेंज रोवर हाउस अपने एक्सक्लुज़िव, आधुनिक लक्ज़री अनुभव के साथ भारत पहुंच गया है, जिसे क्षेत्र में उपभोक्ताओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। रेंज रोवर हाउस इंडिया, ने शानदार तटीय शहर अलीबाग में अपनी शुरूआत की है, जहां कुछ पहले रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट्स वाहनों को डिस्प्ले किया गया है, जिन्हें अब एक्सक्लुज़िव रूप से भारतीय बाज़ार के लिए भारत में बनाया जाएगा।

भारत में रेंज रोवर के लक्ज़री बड़े एसयूवी वाहनों, भव्य रेंज रोवर और डायनामिक, आधुनिक परफोर्मेन्स के एसयूवी, रेंज रोवर स्पोर्ट्स की बढ़ती मांग को देखते हुए, इन्हें पहली बार भारत के पुणे में स्थानीय रूप से बनाया जाएगा। इस कदम के साथ भारतीय क्लाइंट्स को रेंज रोवर के पिनाकल वाहनों के लिए कम इंतज़ार करना पड़ेगा और उपभोक्ताओं को आधुनिक लक्ज़री अनुभव प्रदान करने के लिए जेएलआर की क्षमता का विस्तार किया जाएगा।

भारत पहला ऐसा देश होगा जो रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट का स्थानीय निर्माण शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत रेंज रोवर वेलर, रेंज रोवर इवोके, जैग्वार एफ-पेस और डिस्कवरी स्पोर्ट्स शामिल हैं, जिन्हें पहली से पुणे स्थित जेएलआर की युनिट में स्थानीय रूप से निर्मित किया जा रहा है।

भारतीय बाज़ार के लिए यह अतिरिक्त उत्पादन, रेंज रोवर के विश्वस्तरीय उत्पादन का पूरक होगा, जो सोलिहुल, युके में किया जाता है और 1970 से रेंज रोवर का मैनुफैक्चरिंग होम रहा है। सोलिहुल भी आगामी फुली-इलेक्ट्रिक मॉडल और पिनाकल ‘एसवी’ वाहनों के लिए होम बना रहेगा।

Check Also

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro, कीमत 74.50 लाख रुपये

गुरुग्राम। लग्ज़री कार निर्माता BMW Group India ने भारत में अपनी नई पेट्रोल एसयूवी BMW X3 30 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *